Doctor Verified

क्या विटामिन-ई युक्त काजल वाकई आंखों के लिए अच्छा होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

How Vitamin E Based Kajal Good For Eyes: विटामिन-ई युक्त काजल को आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। इससे आंखों के आसपास की स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या विटामिन-ई युक्त काजल वाकई आंखों के लिए अच्छा होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे


Vitamin E Kajal For Eye Health: आपने देखा होगा कि जो महिलाएं ऑफिस जाती हैं, वे रेगलर अपनी आंखों में काजल लगाती हैं। काजल लगाने से न सिर्फ आंखें खूबसूरत नजर आती हैं, बल्कि इससे पर्सनालिटी में भी निखार आता है। कहने की जरूरत नहीं है कि जब महिलाएं खूबसूरत लगती हैं, तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। बहरहाल, काजल लगाने को लेकर आपने कई बातें सुनी होंगी। जैसे रोजाना काजल लगाना आंखों के लिए सही नहीं होता है। इससे आंखें कमजोर हो जाती हैं। इसी तरह, आंखों पर विटामिन-ई युक्त काजल लगाना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। अब सवाल ये है कि क्या वाकई विटामिन-ई युक्त काजल आंखों के लिए अच्छा होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा का क्या कहना है।

क्या विटामिन-ई युक्त काजल आंखों के लिए फायदेमंद है?- Is Vitamin E Based Kajal Good For Eyes

is vitamin e based kajal good for eyes 01 (7)

यह सच है कि आंखों पर रेगुलरली काजल नहीं लगाया जाना चाहिए। यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात है कि क्या आंखों के लिए विटामिन-ई युक्त काजल फायदेमंद है? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देते हैं, "विटामिन-ई युक्त काजल को आंखों के लिए वाकई अच्छा माना जाता है। विटामिन-ई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व, आंखों के आसपास की त्वचा को क्षतिग्रस्त नहीं करते हैं, स्किन ड्राइनेस से बचाते हैं और इरिटेशन भी दूर करता है।" भले ही विटामिन-ई युक्त काजल को आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। फिर भी इसे लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे डॉ. करुणा मल्होत्रा अपनी बात को आगे जारी रखते हुए बताती हैं, "विटामिन-ई युक्त काजल को बहुत सावधानी पूर्वक लगाना चाहिए। क्योंकि हर काजल में कई तरह के हार्श केमिकल्स यूज होते हैं। किसी भी काजल को आंखों पर लंबे समय तक यूज न करें।"

इसे भी पढ़ें: चश्मा हटाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं इन 3 विटामिन्स से भरपूर फूड्स

आंखों में विटामिन-ई युक्त काजल लगाने के फायदे- Benefits Of Vitamin E Kajal

स्किन प्रोटेक्ट होती हैः जब आप खराब क्वालिटी का काजल यूज करते हैं, तो इसकी वजह से आंखों के आसपास की त्वचा को नुकसान होने लगता है और आंखों की डलनेस भी बढ़ जाती है। यही नहीं, काजल में इस्तेमाल होने पर हार्श प्रोडक्ट बढ़ती उम्र के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। वहीं, विटामिन-ई युक्त काजल की मदद से इस तरह के नुकसान नहीं होते हैं।

स्किन मॉइस्चराइज होती हैः कई काजल में ऐसे केमिकल्स यूज होते हैं, जो आंखों के आसपास की त्वचा को ड्राई कर देते हैं। वहीं, अगर आप विटामिन-ई युक्त काजल यूज करते हैं, तो इसकी वजह से आंखों के आसपास की त्वचा मुलायम होती है और इरिटेशन या इचिंग जैसी समस्या भी नहीं होती है।

स्किन नॉरिश होती हैः विटामिन-ई स्किन को नॉरिश करने के लिए भी जाना जाता है। विटामिन-ई युक्त काजल से इंफेक्शन होने का रिस्क भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो लगाएं ये आयुर्वेदिक काजल, एक्सपर्ट से जानें काजल लगाने के फायदे

निष्कर्ष

विटामिन-ई युक्त काजल को आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, किसी भी स्किन या हेयर प्रोडक्ट को लंबे समय तक यूज नहीं करना चाहिए। इससे आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है, इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और आंखों में रेडनेस आ सकती है। समय-समय पर आंखों में काजल न लगाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या पानी के कारण बाल सफेद हो सकते हैं? जानें इसकी सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS