Vitamin E Benefits For Men Skincare In Hindi: आपको कई ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट मिल जाएंगे, जिसमें विटामिन-ई मौजूद है। आपने कई ऐसे क्रीम, मॉइस्चराइज, सप्लीमेंट और सीरम यूज किए जोंगे, जिसमें विटामिन-ई होता है। विटामिन-ई हमारी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी पोषक तत्व है। इससे स्किन मॉइस्चराइज होती है और यह स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, अगर नियमित रूप से विटामिन-ई बेस्ड प्रोडक्ट को स्किन पर अप्लाई किया जाए, यह एंटी-एजिंग की तरह काम करता है और सूरज की यूवी रेज भी प्रोटेक्शन मिलती है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि विटामिन-ई पुरुषों की त्वचा के लिए भी लाभकारी है?आइए जानते हैं कि यह किस तरह से पुरुषों की स्किन को लाभ पहुंचाता है। इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
पुरुषों की स्किन के लिए विटामिन-ई के फायदे- Vitamin E Benefits For Men Skincare In Hindi
एंटी-एजिंग
पुरुषों को विटामिन-ई जरूर लगाना चाहिए। खासकर, उन लोगों को इसका उपयो करना चाहिए, जिनके चेहरे पर उम्र से पहले ही फाइन लाइंस, झुर्रियों और उम्र के धब्बे नजर आते हैं। विटामिन-ई की मदद से इस तरह की समस्या कम होती है और स्किन अधिक जवां नजर आने लगती है।
इसे भी पढ़ें: त्वचा के लिए विटामिन ई कैप्सूल कब और कैसे खाएं? जानें फायदे और सावधानियां
यूवी रेज से बचाव
इसका जिक्र हमने पहले ही किया है कि विटामिन-ई बेस्ड प्रोडक्ट का यूज करने से सूरज की यूवी रेज से स्किन को प्रोटेक्शन मिलती है। इतना ही नहीं, जब आप नियमित रूप से इस प्रोडक्ट का यूज करते हैं, तो इससे सनबर्न, डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता ह। यहां तक कि विटामिन-ई की मदद से स्किन कैंसर से भी बचाव संभव हो सकता है।
स्किन को हाइड्रेट रखे
विटामिन हमारी स्किन के लिए किसी मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसके अलावा, जब आप इसे स्किन में अप्लाई करते हैं, तो इससे स्किन में नमी लॉक होती है, जिससे त्वचा सॉफ्ट हाती है। आमतौर पर पुरुषों की स्किन महिलाओं की तुलना में हार्ड होती है। लेकिन, विटामिन-ई अप्लाई करके स्किन के रूखेपन को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन ई की कमी से हाेने लगती हैं कई समस्याएं, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
मुंहासों से छुटकारा
सामान्यतौर पर यही देखने को मिलता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कील-मुंहासों की समस्या अधिक होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन का सामना अधिक करना पड़ता है। लेकिन, बढ़ते प्रदूषण में पुरुषों को भी स्किन से जुड़ी सूजन और कील-मुंहासे हो जातो हैं। वहीं, अगर आप विटामिन-ई अप्लाई करते हैं, तो इस तरह की समस्या से राहत पाई जा सकती है। दरअसल, विटामिन-ई में के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों की समस्या को कम करते हैं। इसके अलावा, पिंपल के कारण हो रही रेडनेस भी दूर होती है।
स्किन इलास्टिसिटी में सुधार
बढ़ती उम्र के लक्षण हर व्यक्ति में नजर आते हैं। फिर चाहे वह पुरुष हो या महिला। अगर आप विटामिन-ई का उपयोग करते हैं, तो इससे स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार आता है, जिससे स्किन की फाइन लाइंस देर से नजर आती हैं। इससे स्किन टोंड भी होती है।
हाइपरपिग्मेंटेशन में कमी
विटामिन-ई चेहरे के दाग-धब्बे और और हाइपरपिग्मेंटेशन को लाइट करने में मदद करता है। इससे स्किन की रंगत में सुधार होता है।
All Image Credit: Freepik