Expert

क्या ग्लिसरीन को विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं? जानें फायदे और तरीका

Vitamin E Capsule and Glycerin for Skin: विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल और ग्लिसरीन, दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में इन दोनों के मिश्रण को लगाने से कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ग्लिसरीन और विटामिन ई स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ग्लिसरीन को विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं? जानें फायदे और तरीका


Glycerin and Vitamin E Capsule Benefits for Winters: त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकतर लोग ट्रीटमेंट्स लेते हैं, जो कि जरूरी भी है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो त्वचा की सामान्य समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खों (Home Remedies to Cure Skin Problems) को आजमाना पसंद करते हैं। इसमें अक्सर लोग गुलाब जल, एलोवेरा, बेसन और हल्दी आदि को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल और ग्लिसरीन भी स्किन (Glycerin and Vitamin E Capsule Oil Benefits for Skin in Hindi) के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इन दोनों को भी अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन, कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या ग्लिसरीन को विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं? या सर्दियों में विटामिन ई और ग्लिसरीन को एक साथ मिलाकर लगाने से क्या फायदे होते हैं?

क्या ग्लिसरीन को विटामिन-ई कैप्सूल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं?

फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं, “जी हां, ग्लिसरीन को विटामिन-ई कैप्सूल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ग्लिसरीन को विटामिन-ई कैप्सूल के साथ मिलाकर लगाना बेहद फायदेमंद होता है। इसे लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है और स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। खासकर, सर्दियों में विटामिन ई ऑयल और ग्लिसरीन को एक साथ मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनती है। आप रोज रात को ग्लिसरीन में विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर जरूर लगाएं विटामिन-ई कैप्सूल और गुलाब जल का मिश्रण, दूर होंगी कई समस्याएं

glowing-skin-inside7

सर्दियों में विटामिन ई और ग्लिसरीन के फायदे- Benefits of Applying Glycerin with Vitamin E Capsule Oil in Winters in Hindi

  • सर्दियों में विटामिन ई और ग्लिसरीन को एक साथ मिलाकर लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।
  • इस मिश्रण को लगाने से रूखी, ड्राई और बेजान त्वचा से छुटकारा मिलता है।
  • विटामिन-ई और ग्लिसरीन लगाने से स्किन मॉइश्चराइज और हाइड्रेट होती है।
  • अगर आप सर्दियों में विटामिन ई और ग्लिसरीन का मिश्रण लगाएंगे, तो इससे त्वचा की चमक भी बढ़ेगी।
  • विटामिन ई और ग्लिसरीन एजिंग के लक्षणों जैसे-झुर्रियों और फाइन लाइंस को भी कम करने में असरदार होते हैं।
  • इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।
  • ग्लिसरीन और विटामिन ई चेहरे के काले धब्बों को भी कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या रातभर चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल और ग्लिसरीन कैसे लगाएं?

  • आप सर्दियों में स्किन को ग्लोइंग, सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल ऑयल में ग्लिसरीन मिलाकर लगा सकते हैं।
  • इसके लिए आप 1-2 विटामिन ई कैप्सूल से ऑयल निकाल लें।
  • इसमें ग्लिसरीन मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसे आधे घंटे बाद धो दें। आप चाहें तो इसे रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं।
  • सर्दियों में आप ग्लिसरीन और विटामिन ई का इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

आप भी सर्दियों में ग्लिसरीन और विटामिन ई को एक साथ मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है या स्किन सेंसिटिव है, तो इस मिश्रण को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Read Next

ठंड में त्‍वचा पर स्‍क्रब करें या नहीं? जानें सर्द‍ियों में त्‍वचा की देखभाल से जुड़े ऐसे 5 मिथकों की सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version