बादाम से काजल कैसे बनाएं? लगाने से आंखें दिखेंगी खूबसूरत

How to Make Almond Kajal: अगर आप कैमिकल फ्री काजल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तोक बादाम से घर पर ही काजल बना सकते हैं। इससे आंखें खूबसूरत भी नजर आती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बादाम से काजल कैसे बनाएं? लगाने से आंखें दिखेंगी खूबसूरत


How to Make Badam Kajal at Home: बच्चों से लेकर बड़े, सभी काजल लगाना पसंद करते हैं। काजल लगाने से आंखें खूबसूरत नजर आती है। जब बच्चों को काजल लगाया जाता है, तो वे बेहद प्यारे और क्यूट नजर आते हैं। वहीं तक कोई महिला काजल लगाती है, तो उनका पूरा लुक ही बदल जाता है। लेकिन अधिकतर लोग मार्केट में मिलने वाला काजल इस्तेमाल करते हैं। इस काजल में कैमिकल होता है, जिससे आखों को नुकसान पहुंच सकता है। कैमिकल युक्त काजस से आंखों में खुजली हो सकती है, आंखों की रोशनी तक कम हो सकती है। इस काजल से बच्चों को आंखों में इरिटेशन हो सकती है और रेडनेस नजर आ सकती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर भी आसानी से काजल बना सकते सकते हैं।

बादाम से काजल कैसे बनाएं?- How to Make Almond Kajal at Home

अधिकतर लोग घर पर बादाम से काजल बनाते ही हैं, लेकिन कुछ लोग सोचते हैं कि आखिर घर पर काजल कैसे बनाएं (Badam se Kajal Kaise Banaye)? आप इन तरीकों से बादाम बना सकते हैं-

  • बादाम का काजल बनाने के लिए आप सबसे पहले दिया में बाती डालकर जलाएं।
  • फोर्क में बादाम लगाएं। उसे जलते हुए दीये के ऊपर रख दें।
  • फिर बादाम को एक चम्मच की मदद से ढक लें।
  • दीये की लौ से बादाम को अच्छी तरह से जलने दें। 
  • इससे चम्मच पर काजल बनना शुरू हो जाएगा। 
  • आप इस काजल को किसी साफ कंटेनर में रख सकते हैं।
  • फिर इस काजल में थोड़ा सा घी मिक्स करें।
  • अब इस काजल को आप आंखों पर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे के गड्ढे कैसे मिटाएं? जानें 5 उपाय


almond kajal

बादाम काजल के फायदे- Almond Kajal Benefits in Hindi

आंखों की रोशनी बढ़ाए

मार्केट में मिलने वाले काजल में कैमिकल होता है। इससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। जबकि बादाम से बना काजल आंखों के लिए सुरक्षित होता है। इसमें विटामिन ए और ई पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

आंखों की जलन दूर करे

मार्केट में मिलने वाला काजल लगाने से अकसर लोगों को आंखों पर खुजली और जलन महसूस होने लगती है। ऐसे में आप घर पर बने बादाम का काजल लगा सकते हैं।  इससे आंखों में होने वाली खुजली से आराम मिल सकता है।

आंखें खूबसूरत नजर आती है

आंखों पर बादाम का काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती कई गुणा बढ़ जाती है। इससे पलकों की ग्रोथ भी तेज होती है। आंखों में चमक आती है।

इसे भी पढ़ें- हाथों का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल

आप भी अपने घर पर बादाम का काजल बना सकते हैं। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है, बल्कि आंखें कैमिकल से बचती है और जलन दूर होती है। लेकिन अगर आपको बादाम वाले काजल से भी खुजली महसूस हो, तो इसे भी यूज करने से बचें।

Read Next

घुटनों और कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का ऐसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version