Glycerin for Men's Face in Hindi: ग्लिसरीन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अक्सर महिलाएं चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और त्वचा संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, कुछ पुरुष भी स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने के लिए ग्लिसरीन लगाना पसंद करते हैं। ग्लिसरीन एंटी एजिंग का काम करती है। इससे त्वचा की झुर्रियां और फाइन लाइंस दूर होती हैं। लेकिन क्या वाकई पुरुषों के लिए चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना सही होता है? आइए, खूबसूरत मेकओवर, पश्चिम विहार की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं पुरुषों को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना चाहिए या नहीं?
क्या पुरुषों के लिए चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना सही होता है?
खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल बताती हैं, “जी हां, पुरुषों के लिए चेहरे पर लगाना सही होता है। महिलाओं के साथ ही, पुरुषों के लिए भी ग्लिसरीन लगाना फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना ग्लिसरीन का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।”
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, ऐसे करें अप्लाई
पुरुषों के चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे
- चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा पर प्राकृतिक नमी बनी रहती है।
- ग्लिसरीन त्वचा की चमक को बढ़ाता है।
- ग्लिसरीन त्वचा को शाइनी और खूबसूरत बनाता है।
- पुरुषों के चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा मॉइश्चराइजिंग बनती है।
- ग्लिसरीन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से बचाते हैं।
- ग्लिसरीन त्वचा की जलन को शांत करने में मदद करता है।
- पुरुष शेविंग करने के बाद ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ग्लिसरीन लगाने से त्वचा की झुर्रियां और फाइन लाइंस दूर होती हैं।
- ग्लिसरीन लगाने से स्किन हाइड्रेटेड बनी रहती है।
पुरुष चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं?
- आप अपने चेहरे पर ग्लिसरीन अप्लाई कर सकते हैं।
- इसके लिए आप ग्लिसरीन लें।
- आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
- इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- आप इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं।
- आप चाहें तो आधे घंटे बाद भी चेहरे को पानी से धो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन और अंरडी का तेल लगाने से मिलते हैं कई फायदे, इस तरह से करें अप्लाई
चेहरे पर ग्लिसरीन लगाते समय बरतें ये सावधानी
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ग्लिसरीन लगाने से बचें। इससे त्चचा पर जलन और खुजली हो सकती है।
- ग्लिसरीन स्किन को इरिटेट कर सकती है। यह रेडनेस का कारण भी बन सकता है।
- अगर आपको अक्सर एलर्जी हो जाती है। तो चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- इसके अलावा, जिन लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए।
आप भी चेहरे पर ग्लिसरीन लगा सकते हैं। लेकिन, चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए। खासकर, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
Read Next
क्या सर्दियों में सिलिकॉन सॉक्स पहनने से पैरों की ड्राईनेस दूर हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version