सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, ऐसे करें अप्लाई

चेहरे पर ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाने से त्वचा पर नमी आती है। इससे स्किन की ड्राईनेस दूर होती है। साथ ही, दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, ऐसे करें अप्लाई


Glycerine and Coconut Oil Benefits for Face in Winters: ग्लिसरीन और नारियल तेल, त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन दोनों को चेहरे पर लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं। चेहरे पर ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाने से त्वचा पर नमी आती है। इससे स्किन की ड्राईनेस दूर होती है। साथ ही, दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। खासकर, सर्दियों में ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाना फायदेमंद होता है। सर्दियों में ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाने से सर्दियों में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाने के फायदे-

सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाने के फायदे- Benefits of Applying Glycerine and Coconut Oil on Face in Winters in Hindi

1. त्वचा पर नमी बनाए रखे

सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज और हाइड्रेट होती है। इस मिश्रण को लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती है। ग्लिसरीन और नारियल तेल, त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। इन दोनों को मिक्स करके लगाने से कई त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन और अंरडी का तेल लगाने से मिलते हैं कई फायदे, इस तरह से करें अप्लाई

2. स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाए

सर्दियों में स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में ग्लिसरीन और नारियल तेल को एक साथ मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनती है। अगर आप सर्दियों में रोजाना इन दोनों को मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे त्वचा मुलायम बनेगी।

coconut-oil-inside5

3. ड्राई स्किन की समस्या दूर करे

सर्दियों में अक्सर लोग ड्राई और पपड़ीदार स्किन से परेशान रहते हैं। ऐसे में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप ग्लिसरीन और नारियल तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। ग्लिसरीन और नारियल तेल को मिलाकर लगाने से ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है।

4. दाग-धब्बे दूर करे

सर्दियों में धूप में ज्यादा देर बैठने की वजह से टैनिंग और दाग-धब्बों की समस्या हो जाती है। अगर आप भी दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो ग्लिसरीन और नारियल तेल को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या रातभर चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

glowing-skin-inside7

चेहरे पर ग्लिसरीन और नारियल तेल कैसे लगाएं?- How to Apply Glycerine and Coconut Oil on Face in Winters in Hindi

  • इसके लिए आप 2 चम्मच नारियल तेल लें।
  • इसमें ग्लिसरीन मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  • आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें।
  • आप चाहें तो ग्लिसरीन और नारियल तेल को पूरी रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं।
  • सुबह चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

आप भी सर्दियों में ग्लिसरीन और नारियल तेल को मिलाकर लगा सकते हैं। इस मिश्रण को लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती है। लेकिन, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Read Next

पानी पीने के बाद भी स्किन क्यों रहती है डिहाइड्रेटेड? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer