रात को सोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका

Glycerine for Face: ग्लिसरीन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसे रात में भी अप्लाई कर सकते हैं। जानें, इसके फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को सोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका


Glycerine Benefits for Face: त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम सभी तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का भी यूज करते हैं। इसमें एलोवेरा, गुलाब जल, नारियल तेल और ग्लिसरीन आदि का उपयोग ज्यादा किया जाता है। ग्लिसरीन को स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ग्लिसरीन का उपयोग ड्राई, नॉर्मल और ऑयली, सभी तरह की स्किन पर किया जा सकता है। ग्लिसरीन रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है। साथ ही, त्वचा की कई समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। आप भी अपने चेहरे पर नियमित रूप से ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले ग्लिसरीन लगाना बेहद फायदेमंद होता है। 

रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे- Benefits of Applying Glycerine on Face at Night in Hindi

1. त्वचा की नमी को बनाए रखे

ग्लिसरीन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई और बेजान है, तो आप रोजाना रात को सोने से पहले ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट रखता है। इससे स्किन की ड्राईनेस भी दूर होती है।

beautiful face

2. स्किन को ग्लोइंग बनाए

ग्लिसरीन स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में भी मदद करता है। स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए आप रात को सोते समय ग्लिसरीन लगा सकते हैं। ग्लिसरीन त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इसलिए अगर आपकी स्किन डल और बेजान है, तो आप ग्लिसरीन अप्लाई कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- स्किन पर ग्लिसरीन कब और कैसे लगाना चाहिए? जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

3. एजिंग के लक्षण कम करे

हर व्यक्ति अधिक उम्र तक जवां दिखना चाहता है। लेकिन कई लोगों के कम उम्र में ही बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसे में एजिंग के लक्षण कम करने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन में मौजूद गुण त्वचा से झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, त्वचा की खूबसूरती को भी निखारने में मदद करता है।

4.  टैनिंग से छुटकारा दिलाए

अगर आपके चेहरे पर टैनिंग हो गई है, तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, यूवी किरणों की वजह से त्वचा के रंग में बदलाव आने लगता है। इससे त्वचा पर टैन और काले धब्बे होने लगते हैं। इनसे बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आपकी स्किन पर टैनिंग हो गई है, तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले ग्लिसरीन लगाने से टैनिंग से छुटकारा मिलता है। ग्लिसरीन त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है।

5. ब्लैकहेड्स रिमूव करे

अगर आपके चेहेर पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या है, तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन त्वचा के ब्लैकहेड्स को निकालने में काफी असरदार होता है। इसलिए आप चाहें तो चेहरे के ब्लैकहेड्स निकालने के लिए इस रात को सोने से पहले अप्लाई कर सकते हैं। 

glycerine

चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं?- How to Apply Glycerine on Face in Hindi

आप अपने चेहरे पर ग्लिसरीन को मॉइश्चराइजर के रूप में अप्लाई कर सकते हैं। आप ग्लिसरीन को चेहरे पर सीधे तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप ग्लिसरीन की कुछ बूंद लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें। आप चाहें तो इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं या फिर 15-20 मिनट बाद भी चेहरे को साफ कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्लिसरीन का इस्तेमाल टोनर के रूप में करना भी फायदेमंद होता है। ग्लिसरीन अच्छे क्लींजर के रूप में भी काम करता है। त्वचा को साफ करने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं पिपरमिंट से बना होममेड सनस्क्रीन, टैनिंग से होगा बचाव

Disclaimer