How To Use Almond Oil For Stretch Marks In Hindi : कुछ लोगों को वजन को बढ़ने की वजह से त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स की वजह से महिलाएं अपने वार्डरोब की कई ड्रेस को नहीं पहन पाती हैं। जबकि कुछ को स्ट्रेच मार्क्स की वजह से चिंता होने लगती है। वैसे, तो आप स्ट्रेच मार्क्स को कॉस्मैटिक ट्रीटमेंट की मदद से दूर कर सकती हैं। लेकिन, इसके लिए घरेलू उपाय भी कारगर होते हैं। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या में आप बादाम तेल का उपयोग कर सकते हैं। बादाम तेल में विटामिन ई से भी भरपूर होता है, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से स्ट्रेच मार्क्स हल्के हो सकते हैं। इससे पेट, जांघों, कूल्हे, हाथों के स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से कम किया जा सकता है। इस लेख में आपको बादाम तेल की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के उपाय बताए गए हैं।
बादाम तेल से स्ट्रेच मार्क्स कैसे दूर करें? How To Use Almond Oil For Stretch Marks In Hindi
एलोवेरा और बादाम तेल से स्ट्रेच मार्क्स करें दूर - Aloe Vera And Almond Oil For Stretch Marks in Hindi
एलोवेरा और बादाम तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इन दोनों के मिश्रण से आप त्वचा की कई समस्याएं जैसे जलने के निशान, रैशेज और स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकते हैं। इसका उपयोग आप प्रेग्नेंसी में भी कर सकते हैं। इसके उपयोग के लिए आप करीब दो चम्मच एलोवेरा का फ्रेश जेल लें। इस जेल को एक बाउल में डालें और ऊपर से दो चम्मच बादाम तेल डालकर मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स में लगाकर मसाज करें। इसके बाद इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब त्वचा सूख जाए, तो इसे गीले कपड़े से पोछ लें।
इसे भी पढ़ें : चेहरे पर लगाएं चंदन और हल्दी फेस पैक, खूबसूरती बढ़ेगी और मिलेंगे कई फायदे
बादाम तेल की क्रीम से स्ट्रेच मार्क्स को करें दूर - Almond Oil Cream For Stretch Marks in Hindi
स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आप बादाम तेल के साथ कुछ अन्य चीजों को मिलाकर क्रीम तैयार कर सकते हैं। इस क्रीम से स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद मिलती है।
क्रीम के लिए आवश्यक चीजें
- बादाम का तेल - करीब आधा कप
- शीया बटर - एक चौथाई कप कप
- कोकोआ बटर - एक चैथाई कप
कैसे बनाएं क्रीम
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गैस पर एक बर्तन को रखें। इसके बाद हल्की आंच में आप बर्तन के अंदर शीया बटर डालें।
- जब शीया बटर पिघल जाए, तो इसमें कोकोआ बटर मिलाएं।
- इसके बाद आप इस मिश्रण में बादाम तेल को मिक्स करें।
- कुछ मिनट के बाद गैस को बंद कर दें।
- जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे कांच की बोतल में रख लें।
- इस क्रीम को आप सुबह व शाम स्ट्रेच मार्क्स में लगाएं।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में ऑयली स्किन वाले लगाएं मुल्तानी मिट्टी के ये 5 फेस पैक, मिलेगा फायदा
बादाम का तेल सीधे त्वचा पर लगाएं - Almond Oil For Stretch Marks In Hindi
स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आप स्किन पर सीधे बादाम तेल का उपयोग कर सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के लिए आप हथेली पर थोड़ी मात्रा में बादाम का तेल लें और इससे सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। बादाम तेल का नियमित इस्तेमाल करने से आप स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से कम कर सकते हैं।
बादाम के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को मॉइस्चराइज कर उसकी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। इस तेल के नियमित इस्तेमाल से आप स्किन को चमकदार बना सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version