Is It Safe To Apply Almond Oil On Face Overnight In Hindi: कई लोगों को आपने चेहरे पर बादाम तेल लगाते हुए देखा होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित रूप से चेहरे पर बादाम तेल लगाने से स्किन मॉइस्चर होती है, एंटी-एजिंग प्रक्रिया धीमी होती है, डार्क सर्कल्स दूर होते हैं और चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। चूंकि, बादाम तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है, तो क्या हम इसे रात के सोने पहले अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं? कहने का मतलब है कि अगर रात भर के लिए चेहरे पर बादाम तेल लगाकर छोड़ दिया, तो इसका स्किन पर कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होगा? इस संबंध में एक्सपर्ट्स का क्या है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। इस बारे में हमने नई दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की एस्थेटिक फिजिशियन और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा से बातचीत की।
क्या रातभर चेहरे पर बादाम का तेल लगाकर सोना सही है?- Is It Good To Apply Almond Oil On Face Overnight In Hindi
बादाम तेल बहुत ही फायदेमंद होता है, न सिर्फ स्किन के लिए बल्कि बालों के लिए भी। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या रातभर के लिए चेहरे पर बादाम लगाकर सोना सही होता है? तो इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह है कि रात को चेहरे पर बादाम लगा सकते हैं, लेकिन जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उन्हें इसका रातभर के लिए उपयोग नहीं करना चाहिए। ड्राई स्किन वालों के लिए रातभर चेहरे पर बादाम तेल लगाना फायदेमंद होता है। वहीं, जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उन्हे महज 20 से 30 मिनट के लिए बादाम का तेल लगाने के बाद चेहरा धो लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या रातभर चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें
सोने से पहले चेहरे पर बादाम तेल कैसे लगाएं
सोने से पहले बादाम तेल लगाने के लिए यहां बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें-
- सबसे पहले अपने चेहरे को क्लींजर की मदद से क्लीन करें।
- अपनी हथेली पर बादाम तेल की कुछ बूदें।
- बादाम तेल को हथेली की मदद से चेहरे पर लगाएं।
- अपने फेस की सर्कुलर मोशन में उंगलियों की मदद से मसाज करें।
- ऐसा करीब 4-5 मिनट तक करें।
- अगली सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चाहें, माइल्ड फेस वॉश का उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या रातभर चेहरे पर मलाई लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें
रातभर चेहरे पर बादाम तेल लगाने के फायदे
रातभर के लिए चेहरे पर बादाम तेल लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे-
- कई बार चेहरे पर सूजन, इचिंग और जलन जैसी समस्या हो जाती है। अगर आप नियमित रूप से बादाम तेल के समय लगाकर सोते हैं, तो इससे इस तरह की समस्याओं दूर हो जाती हैं। बादाम में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- चेहरे के कील-मुंहासे जैसी समस्याएं भी बादाम तेल लगाने से दूर होती हैं। बादाम तेल में जिंक होता है, जो कि सीबम प्रोडक्शन का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। सीबम, हमारे स्किन की नेचुरल ऑयल होता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज रखता है।
- चेहरे की डार्कनेस और पफीनेस को भी कम करने के लिए आप चेहरे पर बादाम तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो डार्क सर्कल को कम कर चेहरे के ग्लो को बढ़ाते हैं।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version