Tue Oct 27, 2026 | 02:34 AM IST

Doctor Verified

De-Tan पैक के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? जानें स्किन एक्सपर्ट की राय

धूप के कारण अक्सर लोग टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। यहां जानिए, त्वचा पर De-Tan पैक लगाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?
De-Tan पैक के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? जानें स्किन एक्सपर्ट की रायDe-Tan पैक के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? जानें स्किन एक्सपर्ट की राय

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक मुख्य समस्या है धूप से होने वाली टैनिंग। धूप के लगातार संपर्क में रहने से त्वचा की रंगत गहरी हो जाती है और निखार भी कम हो जाता है। इसे हटाने और त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए डी टैन पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। डी टैन पैक न केवल चेहरे से टैनिंग हटाने में मदद करता है, बल्कि त्वचा की गहराई से सफाई करता है और उसे हेल्दी बनाता है। यह पैक त्वचा से डेड सेल्स को हटाने में सहायक होता है। इसलिए, जो लोग नियमित रूप से बाहर काम करते हैं या जिनकी त्वचा धूप के संपर्क में रहती है, उनके लिए डी टैन पैक एक बेहद प्रभावी उपाय साबित हो सकता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी त्वचा के लिए कौन सा पैक सबसे सही होगा और डी टैन पैक के बाद त्वचा की सही देखभाल कैसे करें। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट, त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि शर्मा से बात की है।

डी टैन पैक के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करें

डॉक्टर रश्मि का कहना है कि डी टैन पैक के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि डी टैन पैक स्किन की ऊपरी परत से टैनिंग और डेड स्किन को हटा देता है। इससे स्किन ड्राई हो सकती है और नमी खो सकती है। एक अच्छा मॉइश्चराइजर त्वचा में खोई हुई नमी को फिर से वापस लाने में सहायक होता है, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है।

इसे भी पढ़ें: मुंहासों और दाग-धब्बों से परेशान थीं अंजनी खत्री, समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किए ये 2 घरेलू नुस्खे

1. नमी और कोलेजन के लिए हाइलूरोनिक एसिड सीरम

हाइलूरोनिक एसिड सीरम डी टैन के बाद स्किन की नमी को बनाए रखने और त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। यह सीरम त्वचा की कोशिकाओं में पानी को बनाए रखता है, जिससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। हाइलूरोनिक एसिड का उपयोग खासतौर पर ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

D Tan packD Tan pack

2. विटामिन सी सीरम

डी टैन पैक के बाद विटामिन सी सीरम का उपयोग स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। विटामिन सी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और काले धब्बों को कम करता है। यह त्वचा को ग्लोइंग बनाने में सहायक होता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही चेहरे पर नजर आती है सूजन, तो राहत के लिए इस्तेमाल करें ये 5 तरह के तेल

3. सनस्क्रीन का उपयोग

डी टैन पैक के बाद सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। सनस्क्रीन त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है और टैनिंग को फिर से बनने से रोकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, 30 से 50 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन नियमित रूप से लगाना चाहिए, खासकर जब आप बाहर जा रहे हों।

डी टैन पैक के बाद कौन से इंग्रेडिएंट्स से बचें?

डी टैन पैक के बाद हार्श केमिकल्स जैसे कि बेंजॉयल पेरॉक्साइड और एल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये स्किन को और ज्यादा ड्राई कर सकते हैं। इनकी जगह प्राकृतिक और जेंटल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

निष्कर्ष

डी टैन पैक का उपयोग त्वचा से टैनिंग और डेड स्किन हटाने के लिए एक प्रभावी उपाय हो सकता है। लेकिन डी टैन पैक के बाद त्वचा की सही देखभाल करना जरूरी है। मॉइश्चराइजर, हाइलूरोनिक एसिड सीरम, विटामिन सी सीरम और सनस्क्रीन जैसे प्रोडक्ट्स का उपयोग त्वचा की नमी को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

→ चोट के पुराने निशान हटाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, जल्द दिखेगा असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 11, 2024 13:07 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Oct 11, 2024 13:15 IST

    Published By : Akanksha Tiwari