Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Expert

रात में चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

Face par ice lagane ke fayde: चेहरे पर बर्फ लगाना त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है लेकिन आज हम जानेंगे रात में चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे हैं।

Face par ice lagane ke fayde: समय के साथ हमारी स्किन को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है स्किन अंदर से डिहाइड्रेट होकर झुर्रियों की शिकार होने लगती है। इतना ही नहीं उम्र का बढ़ना त्वचा की चमक छीन लेती है और छोटी-छोटी समस्याएं भी त्वचा पर नजर आने लगती हैं। ऐसे में बर्फ लगाना आपकी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इतना ही नहीं जब आप चेहरे पर बर्फ लगाते तो स्किन पर एक्ने की समस्या कम होने लगती है और चेहरे बेदाग और चमकदार लगने लगता है लेकिन चेहरे पर बर्फ लगाने की टाइमिंग भी बहुत कुछ तय करती है जैसे कि सुबह उठकर चेहरे पर बर्फ लगाने से जहां रात की सूजन कम होती है वहीं जब आप रात में चेहरे बर्फ लगाते हैं तो इसका चेहरे पर अलग ही लाभ देखने को मिलते हैं। इस कड़ी में आपको डॉ. संदीप अरोड़ा, सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली से जानना चाहिए कि रात में चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे हैं?

रात में चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. संदीप अरोड़ा बताते हैं कि रात में चेहरे पर बर्फ लगाने से कई फायदे मिलते हैं। बर्फ त्वचा की सूजन और जलन को कम करती है, जिससे चेहरे पर फ्रेशनेस और ग्लो आता है। यह पोर्स को टाइट करने का काम करती है, जिससे धूल-मिट्टी और ऑयल आसानी से अंदर नहीं जा पाते और पिंपल्स की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या बादाम तेल से डार्क सर्कल्स गायब हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

इतना ही नहीं, रात में चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन में नैचुरल निखार दिखता है और थकान का असर कम हो जाता है। अगर आंखों के नीचे सूजन या डार्क सर्कल हैं तो बर्फ उस हिस्से को आराम पहुंचाकर सूजन कम करने में मदद करती है। मेकअप लगाने से पहले बर्फ रगड़ने से स्किन स्मूद हो जाती है और मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

skin pimples

इसे भी पढ़ें: क्या बासी थूक लगाने से डार्क सर्कल्स ठीक होते हैं? डॉक्टर से जानें सच

रात में चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं?

रात में चेहरे पर बर्फ लगाने का सही तरीका ये है कि बर्फ लगाने से पहले अपने चेहरे को सौम्य क्लींजर से अच्छी तरह धोकर सुखा लें। एक काफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेट लें और गाल, माथे और जबड़े की लाइन पर गोलाकार गति में घुमाते हुए मसाज करें। चेहरे पर बर्फ लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि लंबे समय तक चेहरे पर बर्फ न लगाएं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो बर्फ लगाने के बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा जेल या कोई लाइट मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है और स्किन की चमक बढ़ने लगती है।

हालांकि, ध्यान रखना जरूरी है कि बर्फ को सीधे चेहरे पर न लगाकर हमेशा किसी साफ कपड़े या कॉटन में लपेटकर ही इस्तेमाल करें, वरना ठंडक से स्किन पर लालपन या जलन हो सकती है। हफ्ते में 2-3 बार बर्फ लगाने से स्किन हेल्दी और टाइट बनी रहती है और यह एक सस्ती लेकिन असरदार स्किनकेयर ट्रिक मानी जाती है।

Read Next

ऑयली स्किन के लिए कैमोमाइल तेल का उपयोग कैसे करें? खुद एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 05, 2025 19:30 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 05, 2025 19:30 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 05, 2025 19:30 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content