
Precaution While Applying Ice Cube On Face: चेहरे की अधिकतर समस्या को आप घरेलू उपायों की मदद से दूर कर सकते हैं। आज के समय में चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए आइसिंग (बर्फ का उपयोग) को अपनाया जाने लगा है। इससे चेहरे की स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे एक्ने, ओपन पोर्स और पिंपल्स की समस्या दूर होती है। यही, कारण है कि आज इसे लोगों द्वारा पसंद किया जाने लगा है। चेहरे पर बर्फ लगाने के कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन, इस उपाय को अपनाते समय आपको कई तरह की सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। इस लेख में श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट के सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी डॉ विजय सिंघल से जानते हैं कि बर्फ को चेहरे पर लगाते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
चेहरे पर बर्फ लगाते समय जरूर बरतें ये सावधानियां - Precaution While Applying Ice Cube On Face In Hindi
बर्फ को एक कपड़े में लपेटें - Wrap Ice Cubes in a Cloth
बर्फ को त्वचा पर सीधे लगाने से आपको कई तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे में बर्फ के टुकड़े को चेहरे पर लगाने से पहले उसे किसी साफ सूती कपड़े से कवर करें। इससे आपकी स्किन को पूरा लाभ मिलता है। साथ ही, उसके द्वारा होने वाली संभावित समस्याएं कम होती हैं।
ब्रेक लेकर चेहरे पर अप्लाई करें - Limit Application Time
लंबे समय तक बर्फ को स्किन पर लगाने से कुछ समस्याएं हो सकती है। इसलिए आपको चेहरे पर बर्फ लगाते समय कुछ समय का ब्रेक लेना चाहिए। ऐसे करने से सूजन व ब्रेक के साथ बर्फ लगाने से त्वचा में जलन का जोखिम कम हो सकता है। ऐसे में बर्फ को करीब एक मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करें और करीब 30 सेकंड का ब्रेक लें।
सेंसिटिव हिस्से पर बर्फ न लगाएं - Avoid Sensitive Areas
चेहरे के कुछ हिस्से संवेदनशील होते हैं। जैसे आंखों के नीचे या पलकों पर बर्फ सीधे तौर पर नहीं लगानी चाहिए। इससे जलन या स्किन डैमेज होने का खतरा रहता है। बर्फ को पतले सूती कपड़े से कवर करके आप इसे गालों, माथे या जबड़े पर लगा सकते हैं।
रैशेज वाली जगह पर बर्फ न लगाएं - Don't Apply in Rashes
यदि, आपको पहले से स्किन रैशेज हो रहे हैं, स्किन पर कट या खुले घाव हैं, तो इन हिस्सों पर बर्फ लगाने से बचें। बर्फ से होने ज्यादा ठंडक इन समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। साथ ही, उपचार प्रक्रिया को धीमा कर सकती हैं। इससे संक्रमण भी पैदा हो सकता है।
बर्फ के लिए साफ और फिल्टर पानी का उपयोन करें - Use Clean, Filtered Water
यदि, आप चेहरे पर बर्फ को बाहर किसी दुकान से खरीदते हैं, तो ऐसे में सावधानी बरतें। क्योंकि बाहर की बर्फ के लिए दुकानदार गंदे पानी का उपयोग कर सकता है। ऐसे में बर्फ से फायदे होने की बजाय आपको नुकसान हो सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप घर के साफ पानी से बर्फ बनाएं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे होते हैं?
Precaution While Applying Ice Cube On Face: बर्फ का उपयोग करते समय आपको ये सावधानियां बरतनी चाहिए। साथ ही, स्किन पर डायरेक्ट बर्फ को अप्लाई न करें। इससे पहले आप पैच टेस्ट कर सकते हैं। बर्फ को चेहरे पर अप्लाई करने के बाद आप स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें, क्योंकि बर्फ के उपयोग के बाद चेहरे पर रुखापन हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version