चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा, मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे

Aloe Vera to Remove Dark Spots: अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हो गए हैं, तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, एलोवेरा से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा, मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे

Aloe Vera to Remove Face Dark Spots:एलोवेरा को सेहत के लिए काफई फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा एलोवेरा त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। एलोवेरा स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में असरदार साबित हो सकता है। इसी में दाग-धब्बे भी शामिल हैं। जी हां, अगर नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा के लिए अच्छे माने जाते हैं। एलोवेरा त्वचा को पोषण देता है, त्वचा से मुहांसों और उसके दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं, तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें? एलोवेरा से चेहरे के दाग धब्बे कैसे मिटाएं?How to Use Aloe Vera to Remove Face Dark Spots)

एलोवेरा से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?- Aloe Vera to Remove Dark Spots in Hindi

1. एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी

दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप एलोवेरा में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसे अपने दाग-धब्बों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा हाइपरपिग्मेंटेड एरिया को हल्का करने में मदद करता है। यह फेस पैक ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे के डॉर्क स्पॉट्स (काले दाग-धब्बे) से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये खास स्किन केयर रूटीन

2. एलोवेरा और हल्दी

चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप एलोवेरा में हल्दी मिलाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें चुटकी भर हल्दी और शहद मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं, फिर 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और कोमल बनेगी। साथ ही रंगत में भी सुधार होगा। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसे सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं। 

aloe vera for dark spots

3. एलोवेरा और दही

चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप एलोवेरा और दही फेस पैक भी अप्लाई कर सकते हैं। दही दाग-धब्बों को मिटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें दही मिलाएं और फिर पूरे चेहरे पर अप्लाई कर दें। आप चाहें तो सिर्फ दाग-धब्बों पर ही लगा सकते हैं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी, त्वचा से सभी दाग-धब्बे रिमूव होंगे। साथ ही स्किन की रंगत में भी सुधार होगा। 

4. एलोवेरा और नींबू का रस

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हो गए हैं, तो आप एलोवेरा में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस डालें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं, फिर 10 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में सहायक होता है। नींबू त्वचा की रंगत को हल्का करता है। साथ ही सन टैन को भी मिटाता है। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने के लिए इन 4 तरीकों से यूज करें नींबू, स्किन बनेगी साफ 

aloe vera for face dark spots

5. एलोवेरा और नीम के पत्ते

चेहरे के दाग-धब्बों और मुहांसों को मिटाने के लिए आप एलोवेरा और नीम की पत्तियों का पेस्ट अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें, इसमें नीम के पत्तों का पेस्ट डालें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं, फिर आधे घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं। एलोवेरा और नीम के पत्ते त्वचा की कई दूसरी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

Read Next

फटी एड़ियों पर इस तरह लगाएं कपूर का तेल, पैर बनेंगे सुंदर और मुलायम

Disclaimer