फटी एड़ियों पर इस तरह लगाएं कपूर का तेल, पैर बनेंगे सुंदर और मुलायम

कपूर असंख्य औषधीय गुणों का अच्छा स्रोत है। सर्दियों के दिनों में आप इसका इस्तेमाल फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फटी एड़ियों पर इस तरह लगाएं कपूर का तेल, पैर बनेंगे सुंदर और मुलायम


सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती रहती हैं। साथ ही हाथ-पैरों का रूखा होना, स्किन का बेजान होना भी सर्दियों की मुख्य समस्याओं में से एक है। इन्हीं से एक और समस्या है सर्दियों के दिनों में बार-बार एड़ी का फटना। अगर समय रहते फटी एड़ियों पर ध्यान न दिया जाए, तो इसकी स्थिति और खराब हो सकती है। कई बार तो सिचुएशन ऐसी हो जाती है कि फटी एड़ियों से खून आने लगता है और असहनीय दर्द होने लगता है। अगर आप इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो अपनी फटी एड़ियों पर कपूर के तेल का उपयोग कर सकते हैं। अमूमन लोग कपूर के तेल अपनी फटी एड़ियां या फटे होंठों को रिपेयर करने के लिए उपयोग करते हैं। फिर भी मन चाहा रिजल्ट नहीं मिलता है। असल में कपूर के तेल को सही तरह से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। तभी यह असरकार साबित होता है।

how to use camphor oil for cracked heel

कैसे बनाएं कपूर का तेल

कपूर का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आप कपूर के कुछ पीसेस ले लें। कपूर के पीसेस आप उतने ही लें, जितनी कि आपको जरुरत हो। इसके बाद कपूर को अच्छी तरह से हाथों की मदद से मसल लें। कपूर को इतना मसलें कि आपके सामने बेहतरी चूर्ण मौजूद हो। कपूर के इस चूर्ण को एक बर्तन में रखें और इसमें जरूरत अनुसार नारियल तेल मिलाएं। नारियल तेल और कपूर के चूर्ण को उंगली की मदद से मिक्स कर लें। फटी एड़ियों के लिए मिश्रण तैयार है।

इसे भी पढ़ें : फटी एड़ियों के लिए आसान घरेलू उपाय, घर में मौजूद इन 6 चीजों से दूर करें ये समस्या

कैसे लगाएं कपूर का तेल

कपूर और नारियल से मिक्स किए मिश्रण को आप हल्का गुनगुना कर लें। तैयार तेल को अपनी फटी एड़ियों मेंलगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक रोजाना करें। जल्द आपकी फटी एड़ियां सही हो जाएंगी और पैर खूबसूरत तथा मुलायम बन जाएंगे। आप चाहें तो इस मिश्रण को अपने होठों पर भी लगा सकते हैं। इससे फटे होंठों की समस्या भी ठीक हो जाती है। इसके अलावा अगर आपकी एड़ियां सख्त हो गई हैं और अक्सर वहां दर्द बना रहता है, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए आप एक बाल्टी या टब को पानी से आधा भर लें। इसमें कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालें। अब इस पानी में अपने पैरों को कुछ देर के लिए डुबोकर रखें। इससे आपकी एड़ियों का सख्तपना कम हो जाएगा। साथ ही फटी एड़ियों की समस्या से भी आराम मिलने लगेगा।

कपूर के तेल के अन्य फायदे

  • कपूर के तेल का उपयोग चेहरे पर भी किया जाता है। खासकर जिन  महिलाओं के चेहरे पर बहुत ज्यादा कील-मुंहासे या दाग-धब्बे हैं, उन्हें कपूर के तेल को अपने फेस पर नियमित लगाना चाहिए। समस्याएं जल्द खत्म होने लगेंगी।
  • अगर आपके हाथ में कहीं कट या छिल गया है, जिससे स्किन पर निशान बन गया है, तो उस हिस्से में कपूर का तेल लगाएं। धीरे-धीरे दाग खत्म हो जाएगा। जले के निशान को ठीक करने में भी कपूर का तेल कारगर साबित होता है। 
  • अगर आपके बाल कमजोर हैं, बहुत ज्यादा हेयर फॉल होता है या फिर बालें की ग्रोथ बहुत धीमी है, तो इस स्थिति में भी आप कपूर का तेल लगा सकते हैं। कमजोर बालों को मजबूत प्रदान करने के लिए कपूर के तेल के साथ थोड़ा सा दही मिला लें। इस मिश्रण को करीब एक घंटे तक अपने बालों में लगाए रखें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह वॉश कर लें।

 

Read Next

चेहरे पर निखार लाने के लिए इन 4 तरीकों से करें टमाटर का इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version