How To Use Tomato For Glowing Skin In Hindi: निखरी और बेदाग त्वचा पाना हर व्यक्ति की चाहत होती है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग पार्लर जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी लेते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में चेहरे को साफ और चमकदार बनाने के लिए आप कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए टमाटर एक बेतरीन विकल्प हो सकता है। जी हां, टमाटर सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके साथ ही, टमाटर में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और लाइकोपीन जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद है। टमाटर स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। चेहरे पर टमाटर लगाने से दाग-धब्बों, पिंपल्स, झुर्रियों और सनबर्न की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। टमाटर पिंग्मेंटेशन को हल्का करता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर कैसे लगाएं (Glowing Skin Se Liye Tamatar Kaise Lagaye)? या ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल कैसे करें? इस लेख में हम आपको इसके 4 आसान तरीके बता रहे हैं -
ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर कैसे लगाएं - How To Use Tomato For Glowing Skin In Hindi
टमाटर का रस लगाएं
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप चेहरे पर टमाटर का रस लगा सकते हैं। इसके लिए टमाटर के रस को कॉटन की मदद से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। टमाटर डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इससे चेहरे की सफाई होगी और कील-मुंहासे भी कम होंगे। इससे चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल के उत्पादन को कम करने में भी मदद मिलेगी। सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा के लिए आप रोज इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
टमाटर और चंदन
टमाटर के साथ चंदन भी त्वचा में निखार लाने के लिए बहुत फायदेमंद है। चंदन से त्वचा को ठंडक मिलती है और रेडनेस भी कम होती है। चंदन त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है। आप टमाटर में चंदन का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 3-4 चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें 2 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। आप इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा में नैचुरल निखार आएगा।
टमाटर और बेसन
ग्लोइंग स्किन के लिए आप टमाटर और बेसन को मिक्स करके लगा सकते हैं। बेसन में मॉइश्चराइजिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं, टमाटर में विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। टमाटर और बेसन को मिक्स करके लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन में निखार आता है। इससे कील-मुंहासों और झुर्रियों की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें 1-2 चम्मच बेसन मिलाएं। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको निखरी-बेदाग त्वचा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: टमाटर में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा
टमाटर और शहद
चेहरे पर टमाटर और शहद लगाने के बहुत सारे फायदे हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और मॉश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं। शहद त्वचा की कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकता है। टमाटर और शहद को चेहरे पर लगाने से त्वचा के पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखने में भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। यह त्वचा की गहराई से सफाई करने के साथ ही ड्राई स्किन से भी राहत दिलाएगा। इससे आपको मुलायम और चमकदार त्वचा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: चेहरे से सन टैनिंग हटाने के लिए लगाएं टमाटर का फेस पैक, जानें तरीका
आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए इन तरीकों से टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर चेहरे पर टमाटर लगाने के बाद आपको खुजली, जलन या रेडनेस की समस्या हो, तो इसे तुरंत धो दें। अगर आपने कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया है, तो इसका इस्तेमाल किसी ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version