टमाटर में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

What To Mix With Tomato For Face: आप चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए टमाटर का प्रयोग कर सकते हैं। जानें टमाटर में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 13, 2023 14:48 IST
टमाटर में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

What To Mix With Tomato For Face In Hindi: टमाटर का प्रयोग हर भारतीय रसोई में होता है। लोग दाल, सब्जी या सलाद में टमाटर खाना पसंद करते हैं। टमाटर खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि टमाटर त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए टमाटर का उपयोग कर सकते हैं। टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। टमाटर चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है और कील-मुहासों को भी दूर कर सकता है। चेहरे पर टमाटर लगाने से पिगमेंटेशन, झुर्रियों और ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। टमाटर त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। टमाटर का उपयोग करने से आपको ग्लोइंग और बेदाग त्वचा मिल सकती है। आप टमाटर का प्रयोग चेहरे पर भी कई तरह से कर सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर टमाटर में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए (Tamatar Me Kya Milakar Chehre Par Lagaye)? या फिर चेहरे पर टमाटर कैसे लगाएं (How to Apply Tomato on Face)? आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर में क्या मिलाकर लगाएं -

टमाटर में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं - What To Mix With Tomato For Face In Hindi

टमाटर और एलोवेरा 

आप टमाटर और एलोवेरा को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासों और झुर्रियों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। टमाटर और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। इसके लिए एक चम्मच टमाटर का गूदा और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।

टमाटर और दही 

आप टमाटर में दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। टमाटर और दही का मिश्रण त्वचा को नैचुरल तरीके से साफ करने का काम करता है। इसके लिए 2-3 चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें 2 चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको नैचुरली ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

Tamatar-Me-Kya-Milakar-Lagaye

टमाटर और शहद 

आप अपने चेहरे पर टमाटर में शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और मॉश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं। वहीं, टमाटर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। टमाटर और शहद का मिश्रण त्वचा के पिंपल्स, झुर्रियों और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। यह ड्राई स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच टमाटर का गूदा लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। आप इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें: टमाटर से चेहरा कैसे साफ करें? साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए जानें प्रयोग के 3 तरीके

टमाटर और बेसन 

आप चाहें तो टमाटर में बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। बेसन में मॉइश्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं, टमाटर में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। टमाटर और बेसन को मिक्स करके लगाने से त्वचा के कील-मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं। इससे त्वचा की गंदगी साफ होती है और स्किन में निखार भी आता है। इसके लिए आप 2 चम्मच टमाटर का गूदा लें। इसमें 1-2 चम्मच बेसन मिलाएं। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे स्किन को काफी फायदा मिलेगा। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको निखरी-बेदाग त्वचा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Honey For Face: शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, निखर उठेगी त्वचा

आप टमाटर का इस्तेमाल त्वचा के लिए भी कर सकते हैं। आप टमाटर में एलोवेरा, दही, शहद और बेसन मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

Disclaimer