'जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई' यह एक लोकोक्ति है जिसे अक्सर किसी का दुख जताने के लिए बोला जाता है। इस लोकोक्ति से समझा जा सकता है कि एड़ियां फटना इतना दुखदायी होता है कि इसको जोड़ते हुए लोकोक्ति बना दी गई। फटी एड़ियों की समस्या सिर्फ सर्दी में ही नहीं बल्कि गर्मी में भी लोगों को सताती है। एड़ियां फटने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन प्रमुख तौर पर वजन का ज्यादा होना, शरीर में कैल्शियम की कमी, सोराइसिस और बढ़ती उम्र वजह माना जाता है। अगर फटी एड़ियों पर शुरूआत में ही ध्यान नहीं दिया जाता तो यह परेशानी पैर के तलवों तक में फैल जाती है। इन फटी एड़ियों की समस्या को आप घर पर ही आसानी से दूर कर सकते हैं। ऑर्गेनिक इंडिया में आयुर्वेदिक कंसल्टेंट (Ayurvedic Consultant in Organic India) डॉ. निशा थलवल ने ओन्ली माई हेल्थ को कुछ आसान घरेलू उपाय बताए हैं, जो आपके किचन में भी मिल जाते हैं, उनका उपयोग करके फटी एड़ियों की समस्या से निजात पाई जा सकती है। साथ ही डॉ. निशा ने बताया है कि इन सामग्री का प्रयोग कैसे करना है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
फटी एड़ियों के लिए घरेलू उपचार और विधि
नीम
डॉ. निशा का कहना है कि नीम एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टिरियल होता है। नीम को पटी एड़ियों का उपचार करने के लिए निम्न तरीके से उपयोग में लाया जा सकता है।
1. नीम के पत्तों को क्रश करके उसमें हल्दी मिलाकर उसे फटी एड़ियों पर लगाएं।
2. ग्लिसरिन और नीम तेल को रात को सोते समय लोशन की तरह लगाएं।
3. 30 मिली नीम तेल, 90 मिली तिल का तेल, 30 मिली गाय का घी, 10 ग्राम हल्दी पाउडर और 10 ग्राम नीम पाउडर को मिलाकर एक टाइट कंटेनर में रख दें। और रात को सोते समय इसे फटी एड़ियों पर लगाएं।
चावल
चावल का आटा एक एक्सफोलिएटर होता है। इसे फटी एड़ियों के लिए निम्न तरीकों से उपयोग में लाया जा सकता है।
1. चावल का आटा, नीम तेल और 1 चम्मच नींबू का जूस का स्क्रब बना लें। इसे फटी एड़ियों पर लगाएं।
2. 10 मिली अरंडी का तेल, 10 मिली नीम तेल को मिलाकर हिलाएं। इसमें मोम मिलाएं। इस पेस्ट को रात को सोते समय फटी एड़ियों पर लगाएं।
3. आधा नींबू के जूस को चावल के आटे में मिलाएं। इससे बना स्क्रब मृत कोशिकाओं को बाहर निकालने में मदद करती हैं। इस तरह फटी एड़ियों की समस्या दूर होती है।
इसे भी पढ़ें : खूबसूरत पैरों के लिए घर पर ऐसे करें पेडीक्योर, फटी एड़ियों, कालापन और रूखेपन से मिलेगी राहत
नींबू
1. नींबू के टुकड़ों को रोजाना 20 ग्राम चीनी में डालकर स्क्रब की तरह उपयोग में लाया जा सकता है।
2. गुनगुने पानी के टब में फ्रेश एलोवेरा जेल, नींबू जूस, सेंधा नमक और 1-2 ड्रोप टी ट्री ऑइल को मिलाएं और अपने पैरों को 10-15 मिनट तक उसी में डालकर रखें। बाद में स्क्रब करें। नींबू त्वचा संबंधी अन्य परेशानियों में भी फायदेमंद है।
फटी एड़ियों के लिए अन्य घरेलू उपाय
दूध
दो कप दूध को गुनगुना कर लें, 1 कप शहद मिला लें। इस मिश्रण में अपने पैरों को 10 मिनट के लिए सोक करें। फिर सूखने पर बीवैक्स लगा लें। ऐसा आप तभी करें जब पैर ज्यादा ड्राय दिखें।
इसे भी पढ़ें : बची हुई मोमबत्तियों के मोम से दूर करें फटी एड़ियों की समस्या, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
गाय का घी
गाय के घी को चंदन पाउडर (4:1 ratio) में मिला लें। इसे लोशन की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है। इससे पैरों की जलन भी दूर होती है।
सरसों का तेल
सरसों का तेल हर घर में पाया जाता है। इस सरसों के तेल का प्रयोग आप फटी एड़ियों के उपचार के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको तेल को गर्म करके उसमें मोम डालना है। फिर ठंडा होने पर कपूर डाल दें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें। और रोज इसे एड़ियों पर लगाएं। इससे आपकी फटी एड़ियों की समस्या दूर होगी।
फटी एड़ियों की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है। इस परेशानी से घर पर ही निपटा जा सकता है। घर पर बहुत से घरेलू नुस्खे होते हैं जिनसे बिवाई की परेशानी दूर हो जाती है।
Read More Articles On Ayurveda In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version