
सर्दियों में एड़ियों का फटना काफी आम है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो मोम के इस्तेमाल से इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।
सर्दियों में एड़ी फटने की समस्या काफी ज्यादा आम है। लेकिन अगर लंबे समय तक एड़ियां फटी रहती हैं, तो यह इंफेक्शन का खतरा बना सकती हैं। इसके साथ ही फटी एड़ियों के कारण कई महिलाओं अपने पसंदीदा फुटवियर भी नहीं पहन पाती हैं। एड़ियां फटने के कारण उन्हें अपने पैरों को छुपा कर रखा होता है। अगर आपको भी फटी एड़ियों के कारण लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा है, तो घबराएं नहीं। घर पर बची हुई मोम से आप अपनी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। जी, हां आपके घर पर कैंडल तो जरूर जला होगा, उसमें पिघले हुए मोम को आप फेंक देती होंगी। लेकिन अब इसे आपको फेंकने की जरूरत नहीं है। इन्हीं बची हुई मोम से आप एड़ियां फटने की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए पहले जानते हैं आखिर हमारी एड़ियां फटती क्यों हैं?
क्यों फटती हैं हमारी एड़ियां (Causes of Craked heels)
कुछ लोगों के पैरों की स्किन काफी ज्यादा सेंसिटिव और ड्राई होती है। ऐसे में किसी तरह के मौसमी बदलाव के कारण पैरों की ड्राई स्किन फटने लगती है, जिससे एड़ियों में दरारें दिखने लगती हैं। इसके अलावा एड़ियां फटने के कई कारण होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
इसे भी पढ़ें - मेहंदी का रंग छूटने से खराब हो गई है हाथों की खूबसूरती, तो इन 5 उपायों से तुरंत छुड़ाएं मेंहदी का रंग
- एड़ियों में नमी की कमी होने के कारण एड़ियां फट सकती हैं।
- बिना चप्पल जूतों के चलने की वजह से भी कुछ लोगों की एड़ियां फटने लगती हैं।
- कम पानी पीने वाले लोगों की भी एड़ियां अधिक फटती हैं।
- पैरों को गर्म पानी में अधिक समय तक रखने के कारण भी आपकी एड़ियां फट सकती हैं।
- सर्दियों में अधिक गर्म पानी से नहाने वाले लोगों की एड़ियां फट जाती है।
- शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण भी आपकी एड़ियां फट सकती हैं।
बची हुई या खराब मोम से फटी एड़ियों की समस्या कैसे करें दूर? (How to Use Wax on Craked Heels)
कई महिलाओं को आपने देखा होगा कि वे फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने के लिए मार्केट में मौजूद क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इससे आपको ज्यादा फायदा महीं होता है। हम आपको एक खास चीज के बारे में बताने जा रहे है, जिससे आप फटी एड़ियों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इससे आपके पैर पहले से अधिक सॉफ्ट भी नजर आएंगे। मोम आपके पैरों को अंदर से नरिश करता है। जिससे आपके पैरों की एड़ियां फटती नहीं है। इसके साथ ही यह आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
मोम से फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले बचे हुए मोम को एक बड़ी सी स्टील की कटोरी में इकट्ठा कर लें। अब इस कटोरी को गैस पर रखकर मोम को अच्छे से पिघलाएं। मोम जब अच्छे से पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इस मोम के पिघले हुए पेस्ट में 2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल मिक्स करें। अच्छे से तेल को मिक्स करने के बाद इसे ठंडा होने दें। आप चाहे, तो इस मिश्रण में कपूर भी मिला सकती हैं। अब जब चाहे, इसे हल्का सा पिघलाकर अपनी एड़ियों में लगाएं। इससे एड़ियां फटने की परेशानी से कुछ ही दिनों में राहत मिलेगा। इतना ही नहीं, इसे आप अपनी फटी हुई स्किन पर लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट होगी। सर्दियों में यह आपके लिए पेट्रोलियम जेली की तरह काम करेगा।
इसे भी पढ़ें - मेकअप के बाद स्किन पर हो रहे हैं रैशेज और खुजली? इन घरेलू उपायों से पाएं तुरंत राहत
Read More Article On Skin Care In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।