Coconut Oil To Cure Cracked Heels: सर्दियों में एडिया फटने की समस्या काफी आम है। एड़िया फटने की वजह से रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी आने लगती है। फटी एड़ियों की समस्या पानी में बहुत अधिक देर तक रहने की वजह से और एड़ियों की देखभाल नहीं करने की वजह से होती हैं। फटी एड़ियों अगर ज्यादा समय तक रहे,तो इसका पकने का डर भी रहता है। कई लोग फटी एड़ियों की समस्या को ठीक करने के लिए कई तरह की क्रीम्स और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स थोड़ी देर के लिए ही राहत पहुंचाते हैं। ऐसे में फटी एड़ियों की समस्या को ठीक करने के लिए घर में मौजूद नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। नारियल तेल पाए जाने वाला एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण फटी एड़ियों की समस्या को आसानी से ठीक करता हैं। आइए जानते हैं इस समस्या को ठीक करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें।
नारियल तेल और शहद
नारियल तेल और शहद फटी एड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद है। सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या होने पर नारियल तेल में शहद को मिलाकर आसानी से लगाया जा सकता है। इनको लगाने के बाद पैरों को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा नियमित करने से फटी एड़ियों की समस्या ठीक होती हैं। नारियल तेल और शहद को एड़ियों पर लगाने से पैरों को पोषण मिलता है और फटी एड़ियां की समस्या भी ठीक होती है।
नारियल तेल और ग्लिसरीन
नारियल तेल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से फटी एड़ियों की समस्या आसानी से ठीक होती हैं। नारियल तेल और ग्लिसरीन को मिलाकर लगाने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण से एड़ियों की 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। आप सोने से पहले इसे लगाकर सो भी सकते हैं। सुबह उठकर पैरों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। नारियल तेल और ग्लिसरीन को नियमित लगाने से एड़ियों को पोषण मिलता है और एड़िया मुलायम बनती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर रोज लगाएं नारियल तेल, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
फटी एड़ियों की समस्या को ठीक करने के लिए नारियल तेल और एलोवेरा को मिलाकर लगाएं। 2 चम्मच नारियल के तेल में 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को एड़ियों पर 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद एड़ियों को हल्के गुनगुने पानी से एड़ियों को वॉश करें। ऐसा नियमित करने से एड़ियां सॉफ्ट और मुलायम बनती है।
फटी एड़ियों की समस्या को ठीक करने के लिए नारियल के तेल में इन तीन चीजों को मिलाकर लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आपको एड़ियों में कोई और भी समस्या हैं, तो डॉक्टर को दिखाकर ही दवाई लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version