इन 3 तरीकों से चेहरे पर लगाएं बेसन, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Besan face pack for Glowing Skin In Hindi: आप बेदाग और निखरी त्वचा के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं बेसन के 3 फेस पैक -
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 3 तरीकों से चेहरे पर लगाएं बेसन, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा


ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन आजकल गलत खानपान, अनियमित जीवनशैली, प्रदूषण, तनाव आदि के कारण स्किन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। केमिकल युक्त प्रोडक्ट या गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी त्वचा का निखार कम होने लगता है और स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा के लिए बेसन का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है। बेसन हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बेसन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। बेसन चेहरे की रंगत निखरता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। बेसन से चेहरे के कील, मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? तो आज हम आपको चेहरे पर बेसन लगाने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आपको निखरी और बेदाग त्वचा मिलेगी (How To Apply Besan For Glowing Skin In Hindi)-

ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन के फेस पैक - Besan face pack for Glowing Skin In Hindi

1. बेसन और हल्दी 

आप अपने चेहरे पर बेसन और हल्दी लगा सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी और नींबू का रस डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार बेसन और हल्दी को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे एक्ने और मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। चेहरे पर बेसन और हल्दी का फेस पैक लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरे पर निखार आता है। 

2. बेसन और शहद 

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप चेहरे पर बेसन और शहद लगा सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार बेसन और शहद को चेहरे पर लगाने से त्वचा की टैनिंग और दाग धब्बों से छुटकारा मिलेगा। इससे चेहरे की रंगत में भी सुधार होगा। 

Besan-Face-Pack

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर दही और शहद लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

3. बेसन और मलाई 

आप चेहरे पर बेसन और मलाई को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच मलाई, आधा चम्मच अखरोट पाउडर और कुछ बूंदे गुलाब जल की डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। अब अपनी त्वचा को हल्के हाथों से स्क्रब करें। लगभग 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। बेसन और मलाई का कॉन्बिनेशन चेहरे की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे और स्किन ड्राईनेस की समस्या दूर होगी। 

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर लगाएं केले से बने ये 4 फेस पैक, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Besan face pack for Glowing Skin In Hindi: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप अपने चेहरे पर बेसन लगा सकते हैं। आप बेसन में शहद, मलाई और हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। अगर आपको बेसन या ऊपर बताई गई किसी सामग्री से एलर्जी है, तो आपको इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Read Next

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर बनाएं फेस पैक, मिलेगी ग्लोइंग और मुलायम त्वचा

Disclaimer