Lemon for Dark Spots in Hindi: नींबू को सेहत, बालों के साथ ही स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। नींबू में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा नींबू का उपयोग डैंड्रफ, स्कैल्प इंफेक्शन को भी ठीक करने के लिए भी किया जाता है। आप चाहें तो नींबू से अपने चेहरे की खूबसूरती को भी निखार सकते हैं। जी हां, नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। नींबू मुहांसों, ब्लैकहेड्स और दाग धब्बों को मिटाने (Lemon Benefits for Skin Problems) में असरदार साबित हो सकता है। इसलिए अगर आपके चेहरे या त्वचा के किसी अन्य हिस्से पर दाग धब्बे हैं, तो आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू त्वचा के दाग धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नींबू से दाग धब्बे कैसे हटाएं (Nimbu se Daag Dhabbe Kaise Hataye)? नींबू से दाग धब्बे हटाने के तरीके (Ways to Remove Dark Spots from Lemon in Hindi)-
नींबू से दाग धब्बे कैसे हटाएं?- How to Use Lemon for Dark Spots in Hindi
टॉप स्टोरीज़
1. नींबू का रस
अगर आपके चेहरे, गर्दन या शरीर के किसी भी हिस्से पर दाग धब्बे हैं, तो आप नींबू के रस का सीधे तौर पर उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप बाउल में 4-5 चम्मच पानी डालें। इसमें 5-6 बूंद नींबू की रस की मिलाएं। अब एक रूई को भिगोएं, फिर निचोड़कर दाग धब्बों वाली जगह पर लगाएं। जब यह सूख जाएं, तो इसे पानी से धो लें। दाग धब्बों को मिटाने के लिए आप इसे दिन में 2 बार लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे से झाइयां और दाग धब्बे कैसे मिटाएं? जानें 5 उपाय
2. नींबू का रस और दही
नींबू का रस और दही दोनों ही दाग धब्बों को मिटाने (Lemon with Curd for Dark Spots) में असरदार साबित हो सकते हैं। इसलिए अगर आपके चेहरे, गर्दन, हाथों या फिर पैरों पर दाग धब्बे हैं, तो आप नींबू के रस और दही का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दही लें, इसमें नींबू के रस की कुछ बूंद मिलाएं। अब इस पेस्ट को दाग धब्बों पर लगाएं। 5-7 मिनट बाद त्वचा को साधे पानी से धो लें।
3. नींबू का रस और शहद
आप नींबू के रस और शहद का उपयोग (Lemon with Honey for Dark Spots) भी त्वचा के दाग धब्बों को रिमूव करने के लिए कर सकते हैं। अगर आपके चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से पर दाग धब्बे हैं, तो आप नींबू के रस में शहद मिलाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच शहद लें। इसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाएं। अब इसे उंगुली की मदद से दाग धब्बों पर लगाएं। 5-7 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस उपयोग को दिन में 2 बार अपना सकते हैं।
4. नींबू का रस और एलोवेरा
आप चाहें तो नींबू का रस और एलोवेरा जेल की मदद से भी दाग धब्बों को मिटा (Lemon with Aloe Vera for Dark Spots) सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे दाग धब्बों पर लगाएं। अब 8-10 मिनट तक इंतजार करें और फिर त्वचा को पानी से साफ कर लें। आप इस घरेलू उपाय को दिन में 1-2 बार ट्राई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के डॉर्क स्पॉट्स (काले दाग-धब्बे) से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये खास स्किन केयर रूटीन
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, इसलिए इसे सीधे तौर पर त्वचा पर लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि कुछ लोगों को नींबू से एलर्जी, रेडनेस, खुजली और जलन (Side Effects of Lemon for Face in Hindi) महसूस हो सकती है। इसलिए आपको हमेशा नींबू के रस में शहद, पानी, दही या फिर एलोवेरा मिलाकर ही त्वचा पर अप्लाई करना चाहिए।