चेहरे को निखारने के लिए स्किन पर लगाएं बेसन से बना स्क्रब

Besan Scrubs For Glowing Skin: बेसन से चेहरे को साफ करने के लिए इन स्क्रब का इस्तेमाल करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे को निखारने के लिए स्किन पर लगाएं बेसन से बना स्क्रब


Besan Scrubs For Glowing Skin: बेसन खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ स्किन को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। बेसन का फेस पैक, तो अधिकतर लोग अपने चेहरे पर लगाते होगे। लेकिन क्या आप जानते हैं बेसन से स्क्रब भी बनाया जा सकता है। बेसन का स्क्रब नैचुरल होने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। चेहरे पर स्क्रब करना बेहद आवश्यक होता है। क्योंकि स्क्रब चेहरे की अंदरूनी सफाई करके स्किन को चमकदार बनाता है। कई लोग चेहरे को क्लीन करने के लिए बाहर के बने स्क्रब का भी इस्तेमाल करते हैं। ये  स्क्रब महंगे होने के साथ कई बार इनमें मिलें हानिकारक स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में स्किन पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए बेसन से बने स्क्रब का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं बेसन से घर पर स्क्रब कैसे बनाएं।

बेसन और चावल का आटे का स्क्रब

बेसन और चावल का आटे का स्क्रब बनाने के इसमें दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। चेहरे पर स्क्रब करते समय ध्यान दें कि अपने हाथों को हल्का गीला ही रखें। 5 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। यह स्क्रब चेहरे से एक्सट्रा तेल हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। यह चेहरे की डेड स्किन को आसानी से साफ करेगा।

besan

बेसन और ओटमील

1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच ओटमील पाउडर लेकर इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से 5 मिनट तक मसाज करें। ये स्क्रब त्वचा से मृत कोशिकाओं को साफ करके स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। ये स्क्रब लगाने से चेहरे की रंगत में भी निखार आएगा।

इसे भी पढ़ें- सोयाबीन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, प्रोटीन का है अच्छा स्रोत

बेसन और हल्दी

1 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी और 2 चम्मच दूध लेकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ये स्क्रब डेड स्किन को साफ करके स्किन की रंगत में भी निखार लाएगा। इस स्क्रब से चेहरे की अनचाहे बालों को साफ करने में भी मदद मिलेगी।

चेहरे पर बेसन का स्क्रब लगाने के फायदे

  • बेसन से बने स्क्रब इस्तेमाल करने से त्वचा की अंदरूनी सफाई होती है।
  • ये स्क्रब त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद करते है।
  • बेसन तैलीय त्वचा के लिए वरदान है। ये त्वचा से एक्सट्रा ऑयल हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है
  • बेसन से बने स्क्रब चेहरे की अनचाहे बालों को हटाने में भी मदद करता है।
  • बेसन से बना स्क्रब झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी कम करता हैं।
  • बेसन से बने ये स्क्रब चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All image Credit- Freepik

Read Next

ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ऑलिव ऑयल के 3 फेस पैक, जानें तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version