Expert

क्या मोरिंगा खाना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से

मोरिंगा के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या इसे खाने से त्वचा को भी फायदा होता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मोरिंगा खाना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से


Moringa Benefits For Skin: हमारी प्रकृति में कई तरह की जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। ये जड़ी-बूटियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कई स्वास्थ्य समस्याओं में इन्हें रामबाण की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह एक बेहद फायदेमंद जड़ी बूटी मोरिंगा है। इसे आम बोलचाल की भाषा में सहजन भी कहा जाता है। इसे पाचन संबंधित समस्याओं से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, क्या इसका सेवन करना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है? क्या इसे डाइट में शामिल करने से त्वचा को फायदे मिलते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-05-12T151152.943

क्या मोरिंगा त्वचा के लिए फायदेमंद होती है? Is Moringa Beneficial For Skin Health

एक्सपर्ट के मुताबिक, सेहत की तरह त्वचा के लिए भी मोरिंगा फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंटस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। खासकर गर्मियों में इसका सेवन कम ही करना चाहिए। अन्यथा यह त्वचा और पाचन संबंधित समस्याओं की वजह भी बन सकता है।

त्वचा के लिए मोरिंगा कैसे फायदेमंद है?

झुर्रियां कम होती है- Reduce Wrinkles

मोरिंगा में विटामिन ए, सी और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर- Anti-Inflammatory Properties

मोरिंगा में एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं, जो स्किन हेल्थ इम्प्रूव करने में मदद करते हैं। ये एक्ने, एक्जिमा और सोराइसिस जैसी बीमारियों का खतरा भी कम करते हैं। इसे डाइट में शामिल करने के साथ त्वचा पर लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- स्किन को हेल्दी रखने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें मोरिंगा के फूल, त्वचा रहेगी स्वस्थ

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर- Anti-Bacterial Properties

मोरिंगा में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिससे स्किन इंफेक्शन का खतरा कम होता है। ये स्किन में एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

त्वचा में नमी बनी रहती है- Maintain Moisture

त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए मोरिंगा का तेल फायदेमंद है। मोरिंगा का तेल स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह स्किन में मॉइस्चराइज बेरियर बनाए रखने में मदद करता है, इसलिए यह फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- क्या गर्मियों में मोरिंगा के पत्ते खाना सेफ होता है? जानें क्या कहते हैं आयुर्वेदाचार्य


स्किन में कोलेजन बनता है- Boost Collagen

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए कोलेजन जरूरी होता है। मोरिंगा के सेवन से स्किन में कोलेजन प्रड्यूज होने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है।

स्किन हेल्थ इम्प्रूव करने के लिए मोरिंगा का सेवन कैसे करें? How To Consume Moringa For Skin Health

  • मोरिंगा को सूखाकर इसका पाउडर बनाकर इसे स्मूदी और जूस में इस्तेमाल किया जा सकता है। रोज एक चम्मच मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे स्किन डिटॉक्स होती है और स्किन हेल्थ इम्प्रूव होती है।
  • मोरिंगा की कैप्सूल और टेबलेट को डाइट में शामिल करना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। लेकिन इसका सेवन किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए। इस तरह सेवन करने से ओवरऑल स्किन हेल्थ इम्प्रूव होती है।
  • स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए आप मोरिंगा की चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए आपको मोरिंगा की सूखी पत्तियों को गर्म पानी में 5 से 10 मिनट भिगोकर रखना है। इसका सेवन करने के से स्किन हाइड्रेट रहती है और ग्लो करती है।

 

Read Next

गर्मियों में पिएं नारियल के दही से बनी छाछ, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version