Doctor Verified

डिलीवरी के बाद पीरियड्स देर से क्यों शुरू होते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

डिलीवरी के बाद पीरियड्स देर से शुरू होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे ब्रेस्टफीड करवाना या किसी तरह की दवा लेना।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद पीरियड्स देर से क्यों शुरू होते हैं? डॉक्टर से जानें कारण


How Long Does It Take For Periods To Go Back To Normal After Giving Birth In Hindi: आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि बच्चे की डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसमें से एक है, लंबे समय तक पीरियड्स न आना। विशेषज्ञों की मानें, तो जो मांए अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाती हैं, उन्हें अक्सर 6 माह तक पीरियड्स नहीं होते हैं। हालांकि, ऐसे मामले भी देखे जाते हैं, जब महिलाओं को इससे भी लंबे समय तक पीरियड्स नहीं होते हैं। सवाल है, क्या इतने लंबे समय तक पीरियड्स न होना सामान्य होता है? आखिर डिलीवरी के बाद कई बार पीरियड्स बहुत देरी से क्यों आते हैं? वास्तव में, इसके पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार होते हैं। इस लेख में हम उन्हीं कारकों पर चर्चा करेंगे। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

डिलीवरी के बाद पीरियड्स देर से क्यों शुरू होते हैं?- Causes Of Delayed Periods After Delivery In Hindi

Causes Of Delayed Periods After Delivery In Hindi

ब्रेस्टफीडिंग करवाना

डिलीवरी के बाद जब मांएं अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाती हैं, तो अक्सर इसकी वजह से महिलाओं को पीरियड्स देरी से शुरू होते हैं। असल में, ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से महिलाओं को प्रोलेक्टिन हार्मोनल रिलीज होता है। यह हार्मोन ओवुलेशन को स्रपेस करने के लिए जिम्मेदार होता है, जिससे पीरियड्स में देरी होने लगती है। आमतौर पर, डिलीवरी के बाद ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से करीब 6 महीनों तक महिलाओं को पीरियड्स नहीं होते हैं। 6 माह बाद जब बच्चा ऊपरी चीजें, जैसे दाल का पानी, चावल का पानी आदि खाने लगता है, तो प्रोलेक्टिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे पीरियड्स दो बार रिस्टार्ट होने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में देरी होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, डॉक्टर से जानें

बॉडी की रिकवरी

डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। कमजोर शरीर होने के कारण भी अक्सर महिलाओं को पीरियड्स देर से शुरू होते हैं। यहां तक कि कमजोरी वजह से महिलाओं को इर्रेगुलर पीरियड्स यानी अनियमित मासिक चक्र होने लगते हैं। अगर ऐसा किसी के साथ हो, तो उन्हें इस स्थिति को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अनियमित पीरियड्स होने से महिलाओं को चाहिए कि वे डॉक्टर से संपर्क कर अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद पहली बार होने वाले पीरियड्स से जुड़ी 5 जरूरी बातें, जानें डॉक्टर से

हेल्थ कंडीशन

Causes Of Delayed Periods After Delivery In Hindi

कई बार नॉर्मल प्रेग्नेंसी और सामान्य डिलीवरी होने के बावजूद, महिलाओं को किसी तरह की मेडिकल कंडीशन होती है। इसमें पीसीओएस या एंडोमेट्यिसिस जैसी महिला से संबंधित बीमारियां शामिल हैं। अगर महिलाओं को इस तरह की बीमारियां हैं, तो डिलीवरी के बाद उन्हें देर से पीरियड्स हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस तरह की कंडीशन सही नहीं है। अगर पीरियड्स शुरू होने में सामान्य से अधिक समय लगे, तो बेहतर होगा कि अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

दवाईयों के कारण

कभी-कभी डिलीवरी के बाद महिलाओं को इसलिए देरी से पीरियड्स शुरू होते हैं, क्योंकि वे किसी न किसी तरह की दवा पर निर्भर होती हैं। इसमें थायराइड या एंटी-डिप्रेसेंट दवाईयां शामिल होती हैं। अगर डिलीवरी के बाद कोई महिला इस तरह की दवा ले रही हैं, तो उन्हें समय-समय पर अपने गायनेकोलॉजिस्ट को पीरियड्स के अनियमित होने या न होने के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद भी मेनोपॉज होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version