डिलीवरी के बाद होने वाली थकान को इन 5 उपायों से करें दूर

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में उनको थकान होने लगती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद होने वाली थकान को इन 5 उपायों से करें दूर


पिछले कई महिनों से प्रेगनेंसी के बाद जब महिलाएं बच्चे को जन्म देती हैं तो उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस समय उनके शरीर में मौजूद कई हार्मोन दोबारा सामान्य स्थिति में आ रहे होते हैं। वहीं दूसरी ओर शिशु के लिए महिलाओं के शरीर को निरंतर दूध बनाने के लिए कार्य करना होता है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं को थकान महसूस होने लगती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं थकान, बदन दर्द व हेयर फॉल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस समय सही डाइट फॉलो करने व कुछ आदतों को अपनाने से डिलीवरी के बाद होने वाली थकान को कम किया जा सकता है।  

डिलीवरी के बाद थकान को दूर करने के उपाय  

डिलीवरी के बाद थकान महसूस होने पर महिलाओं का एनर्जी लेवल लो जाता है। इसके साथ ही उनको किसी भी काम में मन नहीं लगता, चिंता व तनाव होने लगता है। आगे जानते हैं डिलीवरी के बाद थकान को दूर करने के उपाय।  

पर्याप्त नींद लें 

पर्याप्त नींद लेने से डिलीवरी के बाद होने वाली थकान को दूर किया जा सकता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने शिशुओं को दूध पिलाने के लिए रात में भी उठना पड़ता है। ऐसे में बेहत जरूरी है कि महिलाओं को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इसके लिए उन्हें दिन के समय में भी कुछ मिनटों की नींद अवश्य लेनी चाहिए।  

इसे भी पढ़ें : डिलीवरी के कितने दिन बाद महिला का शरीर होता है पूरी तरह रिकवर? एक्सपर्ट से जानें 7 जरूरी सवालों के जवाब 

postpartum fatigue

केले का नियमित सेवन करें  

केले में आयरन, विटामिन, कैल्शियम, एंटी बैक्टीरियल व एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसे खाने से डिलीवरी के बाद महिलाओं को होने वाली थकान में आराम मिलता है। केले से महिलाओं के शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ता है। इसके साथ ही बार-बार कमजोरी महसूस होने पर भी महिलाओं को आराम मिलता है।   

हल्के पानी से नहाएं  

डिलीवरी के बाद होने वाली थकान को दूर करने के लिए महिलाओं को हल्के गुनगुने पानी से नहाने की आदत डालनी चाहिए। गर्म पानी में नहाने सें मांसपेशियों में आराम मिलता है और महिलाओं की थकान तेजी से दूर होती है।  

इसे भी पढ़ें : डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं  

महिलाओं को डिलीवरी के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इस समय स्तनपान, पसीने, व पेशाब के द्वारा महिलाओं के शरीर से तरल पदार्थ बाहर निकलते हैं। पानी के स्तर को सही बनाए रखने के लिए महिलाओं को अपने वजन के अनुसार पानी पीना चाहिए। इससे महिलाओं को डिहाइड्रेशन नहीं होती है और उन्हें थकान में भी आराम मिलता है।  

एकससाइज करें 

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आप महिलाओं का रक्त संचार बेहतर होता है। साथ ही उनको किसी भी काम को करने में जल्द ही थकान महसूस नहीं होती है। इस समय डॉक्टर व योगा गुरू से मिलकर एक्सरसाइज के लिए सलाह अवश्य लें। 

डिलीवरी के बाद थकान को दूर करने के अन्य उपाय   

  • अपने भोजन को स्किप न करें, 
  • नट्स व ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें, 
  • मशरूम व शकरकंद को खाएं, आदि। 

 

Read Next

सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? जानें वो फूड्स आइटम जो करेंगे नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version