हमारे शरीर की कुछ प्राकृतिक जरूरतें होती हैं, जिस पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। लेकिन इसके बाद भी हम उन चीजों को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। इन नेचुरल जरूरतों में भूख लगना, प्यास लगना और टॉयलेट जाने जैसी गतिविधियों शामिल हैं। इन चीजों पर इंसान का काबू तो नहीं होता है, लेकिन इसके बाद भी इनके लगने पर कई बार हम इन पर कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही कई बार लोग पब्लिक प्लेस पर होने के कारण, या ऑफिस में अक्सर पॉटी जाने से परहेज करते हैं, फिर चाहे उन्हें कितनी ही तेज प्रेशर क्यो न आ रहा हो। लेकिन, इस तरह पॉटी को रोकने का असर हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। तो आइए डॉ एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते हैं कि पॉटी रोकने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? (mal ko rokne se kya hota hai)
पॉटी रोकने से होने वाली समस्याएं - Health Problems From Holding Poop in Hindi
1. कब्ज
बार-बार मल को रोकने की आदत के कारण आपकी आंतों में मल सख्त हो जाता है, जिस कारण बाद में मल त्याग करना मुश्किल हो जाता है और ये कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो क्रोनिक कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है, जिसके कारण आपको पेट में भारीपन, एसिडिटी और अपच की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: खाने के तुरंत बाद मल त्यागने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें
2. आंतों में खिंचाव
मल आने पर इसे बार-बार रोकने से आपके आंत में खिंचाव की समस्या हो सकती है। पॉटी को रोकने से पेट में ऐंठन, दर्द और असुविधा महससू होने लगती है। कई बार यह दर्द काफी ज्यादा बढ़ जाताxxxxx है, जो आपके डेली रूटीन को भी प्रभावित कर सकता है।
3. पाइल्स और फिशर
बार-बार पॉटी रोकने की आदत के कारण व्यक्ति को कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में जब व्यक्ति मल त्याग के लिए जोर लगाता है तो गुदे की नसों पर दबाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में पाइल्स या फिशर होने को जोखिम बढ़ जाता है। यह स्थिति कई बार बहुत ज्यादा दर्द देने वाला होता है, जिसमें कभी-कभी खून भी आने लगता है।
4. पाचन तंत्र पर प्रभाव
मल को लंबे समय तक रोकने से पाचन तंत्र (Digestive System) पर दबाव पड़ सकता है। मल को रोकने से आपको खाना पचाने में समय लगता है और पेट में एसिडिटी और उल्टी जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। यह स्थिति पेट के अल्सर और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ा सकती है।
5. टॉक्सिन्स का शरीर में जमा होना
मल त्यागने में देरी करने या इसे बार-बार रोकने से आपके शरीर में टॉक्सिक पदार्थ वापस जमा होने लगते हैं। इससे आपके शरीर में थकान, चिड़चिड़ापपन, सिरदर्द और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, शरीर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से मल त्याग करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चे को बार-बार पॉटी आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, बता रहे हैं डॉक्टर
6 मानसिक स्वास्थ्य पर असर
मल को रोकने के कारण न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ता है, बल्कि ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। पेट में भारीपन और दर्द के कारण व्यक्ति को चिड़चिड़ापन हो सकता है, जिसके कारण उनका काम में मन नहीं लगता है, जिससे नींद भी प्रभावित हो सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह उठकर सबसे पहले टॉयलेट जाने की आदत डालें।
- अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां, अनाज और दालें शामिल करें।
- दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
- चाहे कितने भी व्यस्त हो तब भी शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें और तुरंत मल त्याग करने जाए।
- घर या ऑफिस दोनों स्थानों पर स्वच्छता का ध्यान रखें ताकि आप मल रोकने के लिए मजबूर न हो।
निष्कर्ष
शरीर की कुछ नेचुरल प्रक्रियाओं की अनदेखी करना आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इन आदतों में मल त्याग को रोकने की आदत भी शामिल है। पॉटी लगने पर इसे रोकने से न सिर्फ आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, बल्कि ये कई गंभीर समस्याओं या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए, जब भी आपको पेट खाली करने का महसूस हो तो आप सारे काम छोड़कर पहले इस काम को निपटाएं।
Image Credit: Freepik
FAQ
रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?
सुबह पेट साफ करने के लिए जरूरी है कि आप अपने रात के खाने में ऐसी चीजें शामिल करें, जो सुबह आपके मल को हल्का कर सके। इसके लिए आप अपने रात के खाने में पपीता, त्रिफला चूर्ण या गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं।पेट न साफ होने से कौन सी बीमारी होती है?
पेट साफ न होने से कब्ज की समस्या हो सकती है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। कब्ज की समस्या न सिर्फ आपके पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है, बल्कि ये बवासीर, फिशर और पेट में दर्द या ऐंठन की परेशानी को बढ़ा सकता है।लैट्रिन रोकने से कौन सी बीमारी हो सकती है?
कभी-कभी मल को रोकने से सेहत पर खास असर नहीं पड़ता है, लेकिन अगर आप नियमित रूप से अपने मल को रोकते हैं तो इससे आपके शरीर में कब्ज, ब्लोटिंग, और अन्य गंभीर समस्याएं बढ़ सकती हैं।