Doctor Verified

क्या आप भी लेटते हैं पेट के बल? एक्सपर्ट से जानें इस तरह लेटने के 4 नुकसान

Pet Ke Bal Letne Se Kya Hota Hai: पेट के बल लेटने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि पेट के बल लेटने से कुछ परेशानियां ट्रिगर हो सकती हैं। जानें, इनके बारे में विस्तार से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी लेटते हैं पेट के बल? एक्सपर्ट से जानें इस तरह लेटने के 4 नुकसान


Side Effects Of Sleeping On Stomach In Hindi: पेट के बल लेटना पूरी तरह सामान्य होता है। बहुत ज्यादा थकान होने पर अक्सर लोग पेट के बल लेट जाते हैं। कहने का मतलब है कि जिसे जैसे सोने का मन करता है, वह वैसे लेट जाता है। लेकिन, पेट के बल लेटने को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं। जैसे क्या पेट के बल लेटने से पीठ में दर्द हो सकता है या पेट के बल लेटने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसी तरह के और भी सवालों हर व्यक्ति के मन में होते हैं। आइए, हम जानते हैं इन्हीं तरह के कुछ सामान्य सवालों के बारे में। इस बारे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोदय अस्पताल में Consultant-Internal Medicine डॉ. स्वप्निल शिखा का क्या कहना है। (Can Sleeping On Your Stomach Cause Problems In Hindi)

क्या पेट के बल लेटने से पीठ में दर्द होता है?- Can Sleeping On Stomach Cause Back Pain In Hindi

back pain in hindi

पेट के बल लेटने से पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें, तो अगर आप गलत तरीके से सोते हैं, तो ऐसे में पीठ का दर्द बढ़ सकता है। दरअसल, पीठ के बल लेटने से स्पाइन को सपोर्ट नहीं मिलता है। ऐसे में लंबे समय तक पेट के बल लेटने की वजह से पीठ और गर्दन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जो कि आपके पीठ में दर्द का कारण बन सकता है। इसके अलावा, इस पोजिशन में सोने की वजह से स्पाइन के ज्वाइंट्स और मसल्स पर भी प्रेशर बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: पेट या पीठ के बल सोना है पसंद तो बरतें ये सावधानियां, जानें सोने की स्थिति कैसे बिगाड़ती है आपका स्वास्थ्य

क्या पेट के बल लेटने से से पाचन क्षमता पर असर पड़ता है?- Can Sleeping On Stomach Cause Digestive Problems In Hindi

is it safe to sleep on your stomach 01 (10)

पेट के बल लेटना सबके लिए बुरा हो, यह जरूरी नहीं है। यह भी नहीं कहा जा सकता है कि पेट के बल लेटने से पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अगर आप खाना खाने के बाद पेट के बल लेटते हैं, तो ऐसे में आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कंप्रेस हो जाता है। इससे पेट में दर्द हो सकता है और खाना पचने में भी समय लगता है। ऐसे में एसिड रिफ्लक्स और हार्ट बर्न की समस्या भी ट्रिगर हो सकती है।

क्या पेट के बल लेटन पेट में दर्द हो सकता है?- Can Sleeping On Stomach Cause Abdominal Pain In Hindi

पेट के बल लेटने से पेट में दर्द भी हो सकता है। हालांकि, पेट के बल लेटने से सबके साथ इस तरह की प्रॉब्मल हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन, अगर आप लंबे समय तक पेट के बल लेटे रहते हैं, तो ऐसे में पेट की मांसपेशियों में खिंचाव पड़ सकात है और पेट पर भी दबाव बढ़ सकता है। यहां तक कि पेट के बल लेटने से सीने में जलन और पाचन क्षमता प्रभावित होती है। यह स्थिति भी पेट में दर्द का कारण बन सकती है। लेकिन, जैसे ही आप सामान्य पोजिशन पर लेटते हैं, समस्या अपने आप कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में भारीपन रहना हो सकता है पेट के बल सोने का नतीजा, जानें इसके 4 फायदे और 5 नुकसान

क्या पेट के बल लेटने से सीने में दर्द हो सकता है- Can Sleeping On Stomach Cause Chest Pain In Hindi

sleepin on stoamch pain in hindi

पेट के बल लेटने से सीने में दर्द का जोखिम भी बढ़ जाता है। वहीं, अगर आपको पहले से ही सीने में दर्द है, तो पेट के लेटने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे में सीने में जलन बढ़ सकती है, सीने में दर्द हो सकता। यहां तक कि चेस्ट वॉल, गर्दन और बैक पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। कभी-कभी पेट के बल लेटने से ब्रीदिंग प्रॉब्लम भी हो सकती है।

कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि पेट के बल लेटना है या नहीं, यह पूरी तरह आपके निजी कंफर्ट पर निर्भर करता है। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको पेट में तकलीफ है, तो बेहतर है कि आप पेट के बल लेटने से बचें। साथ ही, अगर मसल्स पेन है, मसल्स में खि्ांचाव है, स्पाइन से जुड़ी तकलीफ है, तब भी पेट के बल लेटने आपके लिए सही नहीं है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पेट के बल लेटने के क्या नुकसान है?

    पेट के बल लेटने से नींद की क्वालिटी प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा, पेट के बल लेटने से गर्द में दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है। साथ ही, सीने से जुड़ी दिक्कतें होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। 
  • पेट के बल ज्यादा लेटने से क्या होता है?

    पेट के बल लेटने से पीठ दर्द, गर्दन दर्द और कंधों में भी दर्द हो सकता है। हालांकि, ऐसा सबके साथ हो, यह जरूरी नहीं है। 
  • क्या पेट के बल सोने से दिल की समस्या होती है?

    पेट के बल सोने से स्लीप एपनिया की दिक्कत हो सकती है और कुछ लोगों को खर्राटे भी आ सकते हैं। लेकिन, इस तरह सोने से दिल की समस्या हो सकती है या नहीं, इस संबंध में कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। अगर आपको पहले से ही हार्ट संबंधी समस्या है, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट से सलाह लें।

 

 

 

Read Next

बार-बार खुजलाने पर त्वचा से आ रहा है खून, जानें किस रोग की वजह से होती है यह समस्या

Disclaimer

TAGS