भाग दौड़ की जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसे भरपूर-अच्छी नींद मिले। कई बार ऐसा होता है कि हम किसी भी स्टाइल में सो जाते हैं और जब सुबह उठते हैं तो हमारे शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि हमने सोते वक्त अपने बॉडी का पॉशचर (अवस्था) सही नहीं रखा था। हर इंसान के लेटने के अलग-अलग तरीके होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग पेट के बल सोते हैं। क्या आप जानते हैं कि पेट के बल सोने से क्या फायदा और क्या नुकसान होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इससे क्या नुकसान और क्या फायदे होते हैं।
पेट के बल सोने के फायदे (Benefits of Sleeping On Stomach Side )
अगर आप पेट क बल सोकर अपनी रात गुजारते हैं तो इससे आपके शरीर में कई लाभ मिल सकते हैं।
1. पेट के बल उल्टा सोने के फायदे यह स्लीप एपनिया की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
2. अगर पेट के बल लेटने से आपके पेट में हल्का दर्द होता है तो उल्टा सोने से आपको पेट दर्द में आराम मिलता है।
3. ज्यादातर लोगों को समस्या होती है कि वह रात को जब सोते हैं तो खर्राटे भरते हैं। इससे पास में सोने नाले को भी दिक्कत होती है। लेकिन पेट के बल उल्टा लेटने से आपके खर्राटे बंद हो जाएंगे।
4. कई बार हम लोगों को लगता है कि हमारी गर्दन में हल्का सा दर्द हो रहा है, कुछ परिस्थितियों में पीठ और गर्दन के लिए भी पेट के बल उल्टा लेटने से आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें - आपके बच्चों की आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं हैंड सैनिटाइजर, शोध में हुआ खुलासा
पेट के बल सोने के नुकसान (Side Effects of Sleeping On Stomach Side )
1. पेट के बल सोने से आपको गर्दन में दर्द हो सकता है। जब हम पेट के बल सोते हैं, तो इससे आपको अपने सिर को दाई और बाईं ओर करना पड़ता है। जिससे गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है।
2. कभी-कभी हम जब सुबह को उठते हैं तो महसूस करते हैं कि शरीर बहुत भारी सा लग रहा है। पेट के बल उल्टा लेटने से सुबह को उठने पर भारीपन महसूस होता है।
3. अगर आप पेट के बल सोते हैं तो आपको पीठ में दर्द की दिक्कत हो सकती है।
4. पेट के बल सोने से अपच, कब्ज और पेट दर्द आदि की समस्या होने लगती है। अपच और कब्ज से बचने के लिए सीधे या करवट लेकर सोएं।
इसे भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं सर्दियों में ज्यादा नमक खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है?
5. पेट के बल उल्टा सोने से सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों पर होता है स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चें के उल्टे सोने से उसकी हाइट पर असर पड़ता है। यदि बच्चा उल्टा सोता है तो उसकी ऊंचाई अन्य बच्चों की तुलना में कम होती है। इसके अलावा उल्टा सोने से बच्चों का मानसिक विकास ठीक से न होना और पेट से संबंधित रोगों का कारण बनता है।
पेट के बल सोना फायदेमंद और नुकसानेदय हो सकता है। इसलिए अपने हेल्थ के अकॉर्डिंग ही सोने का पॉजीशन तय करें।
Read More Articles on miscellaneous In hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version