Benefits Of Eating Haleem Seeds For Women Having PCOS: महिलाओं में पीसीओएस की समस्या आजकल काफी बढ़ गई है। ये समस्या गलत खानपान, हार्मोन असंतुलन, फिजिकल एक्टिविटी न करने की वजह से और कम सोने आदि वजहों से होती है। महिलाओं को ये समस्या होने पर उनकी पीरियड्स साइकिल खराब होने के साथ कई बार वजन भी काफी बढ़ जाता है। पीसीओएस होने पर हेयरफॉल होने के साथ कई बार सेक्शुअल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। बहुत सी महिलाएं इस समस्या को ठीक करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देती है। लेकिन कई बार दवाइयों से आराम नहीं आता। पीसीओएस होने पर महिलाओं को हलीम के बीज अवश्य खाने चाहिए। हलीम के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इनमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन ए, ई और विटामिन सी आदि पाए जाते है। इसके सेवन से पीरिड्स समय पर होने लगते है, वजन कंट्रोल में होता है और हार्मोनल समस्या में भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं महिलाओं को हलीम के बीज खाने के अन्य फायदों के बारे में।
वजन कम करने में मददगार
हलीम के बीज के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। कई बार महिलाओं को पीसीओएस होने पर वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में हलीम के बीजों के सेवन से वजन कम होने में मदद मिलती है। हलीम के बीजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर आदि पाए जाते है। जिसके कारण इनको खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिससे आर ओवर इटिंग से बच जाते है।
टॉप स्टोरीज़
पीरियड्स को नियमित करते है
पीसीओएस होने पर अधिकतर महिलाओं में पीरियड्स अनियत्रिंत हो जाता है। ऐसे में इन बीजों के सेवन से पीरियड्स को चक्र समय पर होता है। हलीम के बीजों में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते है, जो महिलाओं में पीरियड्स की समस्या को आसानी से दूर करते है।
खून की कमी को करे दूर
पीसीओएस होने पर असंतुलित पीरियाड्स होने के साथ कई बार ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को हलीम के बीज खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और कमजोरी भी दूर होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- सूरजमुखी के बीज को रोस्ट (भूनकर) करके खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
कई बार पीसीओएस होने पर महिलाओं में कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में इनके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ पेट की सूजन, गैस और एसिडिटी से भी राहत मिलती है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाएं
जी हां, हलीम के बीज के सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ इनमें होने वाला दर्द भी आसानी से दूर होता है। हलीम के बीजों में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड और कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर की थकावट को भी आसानी से दूर करता है।
पीसीओएस होने पर हलीम के बीज का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik