Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें जौ के पानी का सेवन, जल्दी कम होगा फैट

Barley Water Benefits in High Cholesterol: जौ के पानी का नियमित सेवन करने से लिपोप्रोटीन और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें जौ के पानी का सेवन, जल्दी कम होगा फैट


Barley Water Benefits in High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से ब्लॉकेज के अलावा हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को नजरअंदाज करने से मरीज की मौत का खतरा भी रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो इसी स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जौ का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में जौ का पानी पीने के फायदे- Barley Water Benefits in High Cholesterol in Hindi

जौ का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और कई बीमारियों में लाभदायक माने जाते हैं। जौ में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट, नियासिन और कॉपर आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल के अलावा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्यों से छुटकारा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "जौ के पानी का नियमित सेवन करने से लिपोप्रोटीन और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। जौ के पानी में बीटा-ग्लूकन और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।"

Barley Water Benefits in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

जौ के पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई समस्याओं के खतरे को कम करने में फायदा मिलता है। जौ के पानी का सेवन करने से शरीर के आंतरिक अंगों में जमा गंदगी को साफ करने में भी मदद मिलती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें जौ के पानी का सेवन?- How To Drink Barley Water in High Cholesterol in Hindi

जौ के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स शरीर से कई बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में जौ के पानी का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले एक कप जौ और एक टुकड़ा दालचीनी लें और इसे 4-5 कप पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें। जब पानी उबलकर आधे से कम हो जाए, तो इसे छानकर थोड़ी देर ठंडा करने के लिए रख दें। अब इस पानी में आप एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: रोज जौ का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जीवनशैली और खानपान में जरूरी बदलाव करने चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

कच्ची हल्दी और गुड़ खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका

Disclaimer