Barley Water for Kidney Detox: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर कर बाहर निकालने और खून को साफ रखने समेत कई कामकाज में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के चलते लोग किडनी से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। किडनी में खराबी आने पर यह सही काम नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से शरीर में कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। किडनी को साफ रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नेचुरल और औषधीय गुणों से युक्त चीजों का सेवन करने से आपकी किडनी को साफ रखने में मदद मिलती है। जौ के पानी का नियमित सेवन किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, किडनी को साफ करने के लिए जौ का पानी पीने के फायदे और पीने का सही तरीका।
किडनी डिटॉक्स के लिए जौ का पानी पीने के फायदे- Benefits of Barlery Water For Kidney in Hindi
जौ एक शक्तिशाली और औषधीय गोनों से युक्त अनाज है। पुराने समय में लोग जौ का खूब सेवन करते थे। आज के समय में जौ को मोटे अनाज के रूप में जाना जाता है। जौ में मौजूद गुण किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर नोएडा के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय कहते हैं, "जौ में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन करने से किडनी को साफ करने और संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है।" किडनी फाइबर के गुणों से भी भरपूर होता है, जो किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने से लेकर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें:
किडनी के लिए जौ का पानी पीने के फायदे इस तरह से हैं-
डिटॉक्सिफिकेशन में मदद: जौ का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में मौजूद विषाक्त पदतहों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और किडनी को साफ रखते हैं।
मूत्रवर्धक गुण: जौ का पानी एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक (Diuretic) है। इसका मतलब है कि यह मूत्र के उत्पादन को बढ़ा देता है, जिससे किडनी में से अपशिष्ट और अतिरिक्त लिक्विड को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह किडनी स्टोन (Kidney Stones) को बनने से रोकने में भी मदद करता है।
सूजन कम करना: जौ का पानी सूजन को कम करने में भी मदद करता है। किडनी की सूजन को कम करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।
इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखना: जौ का पानी इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं, जो किडनी को हेल्दी रखने और शरीर में एल्क्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:
जौ का पानी कैसे बनाएं?- How To Make Barley Water in Hindi
जौ का पानी बनाना बहुत ही सरल है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
सामग्री
- 1 कप जौ
- 3-4 कप पानी
- नींबू का रस (स्वाद अनुसार)
- शहद (स्वाद अनुसार)
तरीका
- सबसे पहले, जौ को अच्छे से धो लें ताकि उसमें से सारी गंदगी निकल जाए।
- एक बड़े बर्तन में 3-4 कप पानी उबालें।
- उबलते पानी में जौ डालें और इसे मध्यम आंच पर 30-40 मिनट तक पकाएं।
- जब जौ अच्छे से पक जाए और पानी में उसका अर्क निकल जाए, तो इसे छान लें।
- इस छाने हुए जौ के पानी को ठंडा होने दें।
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं।
- आपका जौ का पानी तैयार है। इसे आप फ्रिज में स्टोर करके 2-3 दिन तक सेवन कर सकते हैं।
जौ का पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए। सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से इसका डिटॉक्सिफिकेशन प्रभाव बढ़ जाता है। इससे किडनी को तुरंत फायदा मिलता है और शरीर से विषैले तत्व निकल जाते हैं। इसके अलावा दिन में 1-2 गिलास जौ का पानी भोजन के बीच में पीने से यह किडनी के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी फायदा पहुंचाता है।
हालांकि इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में जौ का पानी पीने से पाचन तंत्र समेत शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों को जौ के पानी से एलर्जी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। गर्भवती महिला और छोटे बच्चों को भी जौ का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)