Common Summer Problems and Foods to Cure Them: इन दिनों पूरे देश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। गर्मी के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों लोगों को आ रही है। गर्मी के मौसम में लू की वजह से बेहोशी आना। पानी कम पीने की वजह से डिहाइड्रेशन (Dehydration) के कारण चक्कर आना आम बात है। गर्मियों में इस तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कई तरह की एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं गर्मी में धूप और लू शरीर को ज्यादा नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए खानपान को दुरुस्त रखना जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट इस बात को मानते हैं कि खानपान के जरिए गर्मियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। लेकिन गर्मी में किस समस्या से बचने के लिए क्या खाना चाहिए इसकी जानकारी लोगों नहीं हैं। आज हम न्यूट्रिशनिस्ट वानिया जैदी से जानेंगे गर्मी में किस समस्या से बचने के लिए क्या खाना चाहिए।
गर्मियों में होने वाली किस परेशानी में क्या खाना चाहिए? | Common Summer Problems and Foods to Cure Them
न्यूट्रिशनिस्ट वानिया जैदी ने हालही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हेल्थ एक्सपर्ट ने गर्मियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में किन चीजों का सेवन करना चाहिए, इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
1. सनबर्न होने पर क्या खाएं?- What to Eat or Drink in Sunburn in Hindi
गर्मी के मौसम में धूप के संपर्क में ज्यादा रहने की वजह से सनबर्न की समस्या होना बहुत ही आम बात है। सनबर्न होने पर ज्यादातर लोग स्किन क्रीम और लोशन पर भरोसा करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में सनबर्न की समस्या में गाजर खाना चाहिए। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन सनबर्न को तेजी से हील कर स्किन को नॉर्मल बनाता है।
इसे भी पढ़ेंः जिम में वर्कआउट के दौरान कलाई में आ गया है ट्विस्ट? करीना कपूर की ट्रेनर से जानें इसे ठीक करने के टिप्स
View this post on Instagram
2. डिहाइड्रेशन होने पर क्या खाएं? - What to Eat or Drink in Dehydration in Hindi
डिहाइड्रेशन की समस्या तब होती है, जब कोई व्यक्ति शरीर की जरूरत के हिसाब से कम पानी पीता है। डिहाइड्रेशन की समस्या में आपको तरबूज खाना चाहिए। तरबूज में फाइबर, पोटेशियम, आयरन और विटामिन-ए, विटामिन सी होता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है।
3. लू लगने पर क्या खाएं?- What to Eat or Drink in Heat Stroke in Hindi
लू लगने पर डाइट में तौरी को शामिल करना चाहिए। तौरी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन (बी1, बी2, बी3, सी) और खनिज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लू लगने के बाद होने वाली समस्याओं को ठीक करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः रोजाना सुबह पिएं मेथी और सौंफ वाली ये हेल्दी चाय, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
4. समर फ्लू होने पर क्या खाएं?- What to Eat in Summer Fever in Hindi
गर्मी के मौसम में भी कई लोगों को बार-बार बुखार की समस्या आती है। इसे समर फ्लू के नाम से जाना जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट की मानें तो गर्मी के मौसम में होने वाले फ्लू में आपको सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, कीवी और नींबू वगैरह जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर आपको सिट्रस फ्रूट्स नहीं मिल पा रहे हैं, तो नींबू पानी का सेवन करें।
5. गर्मी में केला कब खाना चाहिए?
गर्मी में फूड -प्वाइजनिंग, उल्टी और दस्त की समस्या होने पर केला खाना चाहिए। केले के पोषक तत्व फूड प्वाइजनिंग के दौरान होने वाली परेशानियों को कम कर सकते हैं। गर्मियों में केला खाने से पेट से संबंधित शिकायतें जैसे कब्ज और एसिडिटी (Acidity in Hindi) की समस्या नहीं होती है। केले में फाइबर होता है जिससे पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
All Image Credit: Freepik.com