चेहरे पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई

Basil Leaves Benefits in Hindi: आप अपने चेहरे पर तुलसी के पत्तों का रस लगा सकते हैं। इससे आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई


Basil Leaves Benefits in Hindi: भारतीय घरों में तुलसी की पूजा की जाती है। ऐसे में अधिकतर भारतीय घरों में आपको तुलसी का पौधा आसानी से मिल जाता है। हालांकि, तुलसी की पत्तियां सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। तुलसी की पत्तियों में विटामिन सी और कई गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। तुलसी की पत्तियां खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं। इतना ही नहीं, तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं। तुलसी की पत्तियां दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में मदद करती हैं। आप तुलसी की पत्तियों के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर तुलसी की पत्तियां लगाने के फायदे और तरीका-

चेहरे पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने के फायदे- Basil Leaves Juice Benefits in Hindi

1. चेहरे के मुंहासों को दूर करे

चेहरे पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं। तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मुंहासे और फोड़े-फुंसियां ठीक होती हैं। 

2. ऑयली स्किन से छुटकारा 

ऑयली स्किन पर कील-मुंहासे होने की संभावना अधिक होती है। तुलसी की पत्तियों के रस में नैचुरल ऑयल निकालने में मदद मिलती है। तुलसी का रस एक्स्ट्रा सीबम को निकालने में मदद मिलती है। इससे चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है और कई समस्याओं में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं तुलसी और पुदीना फेस पैक, आएगा निखार और बढ़ेगी चमक

beautiful skin

3. त्वचा की रंगत में सुधार होता है

अगर आपकी स्किन डल और बेजान है, तो आप तुलसी के पत्तों का रस लगा सकते हैं। तुलसी के पत्तों का रस लगाने से त्वचा की रगंत में सुधार होता है। तुलसी की पत्तियों का रस लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन एकदम क्लियर नजर आती है। 

4. त्वचा पर निखार आना

तुलसी के रस में विटामिन सी होता है, जिससे त्वचा के रंग में निखार आता है। तुलसी के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं, जो चेहरे के काले दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करते हैं। तुलसी का रस हाइपरपिग्मेंटेशन को भी कम करने में मदद करता है। 

5. स्किन इंफेक्शन से बचाए

तुलसी के पत्तों का रस स्किन इंफेक्शन से बचाने में भी मददगार होता है। अगर स्किन इंफेक्शन की वजह से आपके चेहरे पर खुजली या जलन की समस्या हो रही है, तो ऐसे में तुलसी की पत्तियों का रस लगाया जा सकता है। तुलसी के पत्तों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- त्वचा को निखारने के लिए गर्मी में लगाएं पुदीने से बने ये 3 फेस पैक, स्किन को मिलेगी ठंडक

6. ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाए

अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं, तो आप तुलसी के पत्तों का रस चेहरे पर लगा सकते हैं। तुलसी के पत्तियों का जूस चेहरे पर लगाने से डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं। इससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी दूर होते हैं। इससे चेहरा बिल्कुल साफ और क्लीन नजर आता है।

basil leaves benefits for skin

चेहरे पर तुलसी के पत्तों का रस कैसे लगाएं?- How to Apply Basil Leaves Juice on Face in Hindi

  • इसके लिए आप तुलसी के पत्ते लें।
  • इन पत्तों को अच्छी तरह से पीस लें।
  • अब इन पत्तों का रस निकाल लें।
  • इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

सप्ताह में 1-2 बार तुलसी के पत्तों का रस लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। 

Read Next

फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए इन तरीकों से करें शरीर को एक्सफोलिएट, निकल जाएंगे सारे डेड स्किन सेल्स

Disclaimer