Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

गर्मी में हो जाते हैं फोड़े-फुंसियों से परेशान, तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For Boils: अगर गर्मी में फोड़े-फुंसी से परेशान रहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमाकर जल्द राहत पा सकते हैं -

Home Remedies For Boils In Hindi: गर्मियों में त्वचा संबंधी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में ऑयली स्किन, कील-मुंहासे और टैनिंग जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इतना ही नहीं, तेज धूप और पसीने के कारण फोड़े-फुंसी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ये शरीर में गर्मी उतपन्न करने वाले फूड्स का सेवन करने के कारण भी हो सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं या रोज मांसाहारी भोजन करते हैं, उन्हें भी फोड़े-फुंसी ज्यादा होते हैं। ये फोड़े शरीर के किसी भी हिस्से पर छोटी गांठ के रूप में शुरू हो सकते हैं। धीरे-धीरे इनमें मवाद भर जाता है, जिसकी वजह से काफी दर्द होता है। कई बार फोड़े-फुंसी की वजह से तेज बुखार, त्वचा में सूजन और लालिमा जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप भी गर्मी में फोड़े-फुंसी से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ फोड़ों को ठीक (Boils home remedies) करेंगे, बल्कि दर्द से भी राहत दिलाएंगे-

गर्मी में फोड़े-फुंसी के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies For Boils In Summer In Hindi

हल्दी

किचन में हल्दी का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। लेकिन आप इसका उपयोग फोड़ों के इलाज के लिए भी कर सकते हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हल्दी त्वचा के घाव और फोड़े-फुंसी को जल्दी ठीक कर सकती है। इसके लिए आप हल्दी पाउडर में गुलाब जल या दूध मिलाकर (Haldi, Rose water And Milk Paste For Boils) पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। 20-25 मिनट बाद पानी से वॉश कर लें। दिन में कम से कम दो बार ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए रामबाण का काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह फोड़े-फुंसी को जल्दी ठीक करने में मददगार साबित (Aloe Vera for Boils) हो सकता है। साथ ही, त्वचा की सूजन, जलन और लालिमा को भी कम कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर इसका जेल निकाल लें। अब इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 40-50 मिनट बाद पानी से वॉश कर लें। आप दिन में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फोड़े-फुंसी के कारण त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे भी साफ होंगे।

Boils-Home-Remedies

बर्फ

गर्मी में फोड़े-फुंसी से राहत पाने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक साफ सूती कपड़े में आइस क्यूब लपेटें और इसे प्रभावित हिस्से पर रब करें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और पिंपल्स और फोड़ों की समस्या दूर होगी। साथ ही, इससे त्वचा की लालिमा, सूजन और दर्द से भी राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में आपका चेहरा भी हो जाता है लाल? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं इससे छुटकारा

लहसुन

लहसुन भी फोड़े-फुंसी का कारगर घरेलू उपचार है। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण और फोड़े-फुंसी को ठीक करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप लहसुन की कुछ कलियां लें और इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। आधे से एक घंटे बाद इसे पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा पर होने वाले पिंपल्स और फोड़े-फुंसी को आसानी से ठीक कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन, दर्द और लालिमा से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक चम्मच पानी के साथ मिलाएं। अब इस घोल को कॉटन पैड की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आप इसका इस्तेमाल दिन में 3-4 बार कर सकते हैं। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: चुभती घमौरियों से छुटकारा दिलाएगा एलोवेरा, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

Home Remedies For Boils in Hindi: गर्मी में फोड़े-फुंसी से निजात पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या कोई एलर्जी है, तो किसी भी उपाय को इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

हर तरह के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद हैं आक के पत्ते, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

दीपशिखा सिंह ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। ये पिछले 4 सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जागरण न्यू मीडिया में दीपशिखा बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही है। दीपशिखा हेल्थ, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 13, 2023 00:00 IST

    Published By : Deepshikha Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content