
Home Remedies For Redness On Face In Summer In Hindi: गर्मी के मौसम में त्वचा की अधिक देखभाल करने की जरूरत होती है। इस मौसम में तेज धूप और हीट वेव के कारण त्वचा संबंधी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। गर्मियों में कड़ी धूप के कारण कई लोगों के चेहरे पर रेडनेस यानी लालिमा की समस्या होने लगती है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है, उन्हें फेस पर रेडनेस की समस्या ज्यादा होती है। ऐसी स्थिति में चेहरे की स्किन एकदम लाल पड़ जाती है और तेज जलन होने लगती है। चेहरे पर रेडनेस की समस्या सनबर्न या एलर्जिक रिएक्शन के कारण भी हो सकती है। अगर आपका चेहरा भी गर्मी में धूप के कारण लाल हो जाता है, तो किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आप चेहरे की लालिमा से छुटका पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं चेहरे की रेडनेस को कम करने के कुछ घरेलू उपाय -
गर्मियों में चेहरे की रेडनेस कम करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Redness On Face In Summer In Hindi
शहद
शहद का प्रयोग त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सदियों से होता आ रहा है। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की लालिमा और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा पर होने वाले रैशेज और खुजली की समस्या को दूर करने में भी काफी लाभकारी है। चेहरे की रेडनेस को दूर करने के लिए शहद को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इस प्रक्रिया को रोजाना दिन में दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।
गुलाब जल
गुलाब जल चेहरे की रेडनेस को कम करने के साथ ही त्वचा को ठंडक भी देगा। ये सनबर्न के कारण डैमेज स्किन को तेजी से ठीक करने में मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर रेडनेस है, तो आप आप गुलाब जल में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से चेहरे की लालिमा कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-इफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं। यह चेहरे की रेडनेस और रैशेज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बहुत प्रभावशाली माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर रेडनेस है, तो एलोवेरा जेल को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। दिन में कम से कम दो बार ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: Sweat Rashes: गर्मियों में पसीने से हो जाते हैं रैशेज? बचाव में काम आएंगी ये 5 टिप्स
बर्फ
चेहरे की रेडनेस को कम करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ से सिकाई करने से स्किन की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक साफ कॉटन के कपड़े में बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आप चाहें तो बर्फ के पानी से मुंह धो सकते हैं। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।
नारियल का तेल
नारियल के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह त्वचा की एलर्जी और लालिमा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर तेज धूप के कारण आपके चेहरे पर रेडनेस है, तो आप नारियल के तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आधे घंटे पार चेहरे को सादे पानी से धो लें। आप इस प्रक्रिया को रोजाना दिन में 3 से 4 बार दोहरा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की खुजली ने कर दिया है परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत
गर्मियों में चेहरे की रेडनेस की समस्या को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर इन उपायों को अपनाने के बाद भी चेहरे की लालिमा दूर नहीं होती है, तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।