चेहरे पर तुलसी के बीजों का फेस पैक लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Tulsi Seeds Face Pack: आप चेहरे पर तुलसी के बीजों का फेस पैक लगा सकते हैं। इससे त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर तुलसी के बीजों का फेस पैक लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका


Tulsi Seeds Face Pack in Hindi: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर लोग स्किनकेयर ट्रीटमेंट लेते हैं। कुछ लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी जैसे घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। अगर आप भी घरेलू उपाय अपनाना चाहते हैं, तो तुलसी के बीजों का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। तुलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आप भी तुलसी के बीजों से बना फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर तुलसी के बीजों का फेस पैक लगाने से फायदे और तरीका-   

चेहरे पर तुलसी के बीजों का फेस पैक लगाने के फायदे- Tulsi Seeds Face Pack Benefits in Hindi

1. मुंहासों से निजात दिलाए

अगर आप मुंहासों या एक्ने की समस्या से परेशान हैं, तो तुलसी के बीजों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। तुलसी के बीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को बढ़ने से रोकते हैं। साथ ही, एक्ने या फोड़े-फुंसियों से बचाव भी करते हैं। तुलसी के बीज, त्वचो को साफ करने में मदद करते हैं। 

2. त्वचा की जलन शांत करे

तुलसी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। तुलसी के बीजों का फेस पैक लगाने से त्वचा की सूजन और जलन शांत होती है। इतना ही नहीं, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एक्जिमा जैसी त्वचा की स्थिति से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में तुलसी का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में

beautiful skin

3. झुर्रियों से छुटकारा दिलाए

अगर आप कम उम्र में ही झुर्रियों और फाइन लाइंस से परेशान हैं, तो तुलसी के बीजों का फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए हाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। तुलसी के बीज, उम्र बढ़ने के संकेतों को भी रोके में मदद करते हैं। 

4. त्वचा को हाइड्रेट रखे

शरीर ही नहीं, त्वचा को हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी होता है। अगर आपकी स्किन ड्राई या बेजान है, तो आप तुलसी के बीजों का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी के बीजों का फेस पैक, त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने में मदद करता है। 

5. डेड स्किन सेल्स रिमूव करे

डेड स्किन सेल्स, त्वचा की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी डेड स्किन सेल्स हैं, तो तुलसी के बीजों का फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। तुलसी का फेस पैक, त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह त्वचा की अशुद्धियों को हटाने और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- मानसून में तुलसी के पत्तों का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियों से होगा बचाव

basil seeds face pack

चेहरे पर तुलसी के बीजों का फेस पैक कैसे लगाएं?- How to Apply Tulsi Seeds Face Pack Benefits in Hindi

  • इसके लिए आप तुलसी के बीज लें। इन्हें अच्छी तरह धो लें।
  • इसके बाद, बीजों को बारीक पीस लें।
  • फिर इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • आप इस फेस पैक को सप्ताह में 1-2 बार लगा सकते हैं।

चेहरे पर तुलसी के बीजों का फेस पैक लगाना बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो तुलसी के बीजों का फेस पैक एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। खासकर, अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं, तो बिना एक्सपर्ट की राय के तुलसी के बीजों का फेस पैक अप्लाई न करें।

Read Next

चेहरे की असमान रंगत और प‍िग्‍मेंटेशन को दूर करते हैं ये 3 नेचुरल ऑयल, न‍िखार के ल‍िए इस तरह करें प्रयोग

Disclaimer