Benefits of Consuming Licorice in Morning : अपने मुलेठी खाने से होने वाले कई लाभों के बारे में सुना होगा। मुलेठी एक बहुत ही बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाती है। मुलेठी में कई बायोएक्टिव यौगिक मौजूद होते हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स, टैनिन, अमीनो एसिड, एसेंशियल ऑयल पाए जाते हैं। इनके अलावा, मुलेठी में फास्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, लोहा, मैंगनीज, जिंक, नाइट्रोजन और कॉपर जैसे पोषक-तत्व भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि मुलेठी की जड़ का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से किया जाता रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानेंगे कि मुलेठी का सुबह के समय सेवन करने के तरीके और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
मुलेठी का किस तरह सेवन करें?- How to Consume Licorice
- मुलेठी की चाय: आप सुबह के समय मुलेठी की चाय बनाकर पी सकते हैं। यह चाय बनाने के लिए सूखी मुलेठी की जड़ को गर्म पानी में भिगोएं। अब इस पानी को छान लें और सुबह 1-2 कप पिएं।
- मुलेठी का पाउडर: सुबह का पेय बनाने के लिए 1/2 से 1 चम्मच मुलेठी के पाउडर को गर्म पानी या दूध में मिलाएं।
- मुलेठी के कैप्सूल: डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद आप सुबह में पानी के साथ 1-2 मुलेठी के कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ज्यादा मुलेठी खाना सेहत को इन 5 तरीकों से पहुंचा सकता है नुकसान
सुबह मुलेठी का सेवन करने से होने वाले फायदे- Benefits of Consuming Licorice in the Morning
- पाचन स्वास्थ्य: बता दें कि मुलेठी का सुबह के समय सेवन करने से शरीर को बहुत फायदा होता है। यह पाचन-तंत्र के लिए भी गुणकारी साबित होती है। मुलेठी की जड़ पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे कि सीने में जलन, सूजन और पेट के अल्सर को शांत करने में मदद करती है।
- ऊर्जा को बढ़ाती है: मुलेठी में ग्लाइसीराइजिन होता है, जो शरीर में एनर्जी के स्तर को बढ़ाने और थकान को कम करने में मदद कर सकता है। इससे आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
- इम्यूनिटी को समर्थन: मुलेठी की जड़ में रोगाणुरोधी और सूजन-रोधी गुण अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। मुलेठी के ये सभी गुण शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे शरीर को मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचाने में मदद मिलती है।
- त्वचा और बालों के लिए लाभ: बता दें कि मुलेठी की जड़ स्किन की बनावट को बेहतर बनाने, सूजन को कम करने और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। इससे स्किन पर नेचुरल निखार आता है और बालों को भी मजबूती मिलती है।
इसे भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर के मरीजों को क्यों नहीं खानी चाहिए मुलेठी? जानें डॉक्टर से
कुल मिलाकर, सुबह के समय मुलेठी का सेवन करना ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, आपको अपनी दिनचर्या में मुलेठी को शामिल करने से पहले किसी स्वास्थ्य सेवा पेशेवर से परामर्श लेना चाहिए। खासकर, अगर आपका कोई ट्रीटमेंट या दवाइयां चल रही है, तो मुलेठी का सेवन करने से बचें।