Doctor Verified

ज्यादा मुलेठी खाना सेहत को इन 5 तरीकों से पहुंचा सकता है नुकसान

Side Effects of Eating Excess Mulethi in Hindi: मुलेठी का ज्यादा सेवन करना आपके लिए कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा मुलेठी खाना सेहत को इन 5 तरीकों से पहुंचा सकता है नुकसान


Side Effects of Eating Excess Mulethi in Hindi: मुलेठी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। मुलेठी को हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए औषधि के समान माना गया है। मुलेठी चबाना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकती है। इसे खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। सर्दी-जुकाम और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए तो मुलेठी किसी रामबाण से कम नहीं है। मुलेठी खाने से न केवल कोलेस्ट्रॉल कम होता है, बल्कि इसे खाकर आप वजन को भी आसानी से कम कर सकते हैं। लेकिन, मुलेठी का ज्यादा सेवन करना आपके लिए कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आमतौर पर मुलेठी की तासीर गर्म होती है।

इसे खाने से गले में जलन और खराश आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए मुलेठी का सेवन हमेशा उतना ही करें, जिससे कि आपको नुकसान नहीं हो। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं ज्यादा मुलेठी खाने से क्या नुकसान होते हैं। (Side Effects of Eating Excess Licorice in Hindi) -

ज्यादा मुलेठी खाने के नुकसान

थकान और सिरदर्द

मुलेठी को अगर जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो इससे स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के साथ-साथ सिर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। दरअसल, इसमें ग्लिसिरजिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जिसे खाने से सिर में दर्द महसूस हो सकता है। 

bphigh-inside

हाई ब्लड प्रेशर

अगर आप मुलेठी का सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में करते हैं तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। दरअसल, इसे खाने से शरीर में न केवल पोटैशियम की मात्रा कम होती है, बल्कि इससे इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी असंतुलित हो जाता है। इसके चलते कई बार आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। वहीं, कुछ मामलों में आपकी मांसपेशियां भी कमजोर हो सकती हैं। 

हार्ट से जुड़ी समस्याएं

अगर आप मुलेठी का सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं तो इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अगर आप पहले से ही हार्ट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में मुलेठी का सेवन करने से परहेज करें। इससे आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है। 

stomachproblems-inside

पेट से जुड़ी समस्याएं

जरूरत से ज्यादा मुलेठी का सेवन करना पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। मुलेठी की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे खाने से कई बार पाचन संबंधी समस्याएं जैसे एसिड रिफ्लक्स, एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप पहले से ही पेट से जुड़ी समस्याओं के शिकार हैं तो ऐसे में मुलेठी का ज्यादा सेवन करने से बचें। 

इसे भी पढ़ें - ब्लड प्रेशर के मरीजों को क्यों नहीं खानी चाहिए मुलेठी? जानें डॉक्टर से 

वजन घटाए

अगर आप मुलेठी का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो इससे आपकी भूख कम हो सकती है और वजन भी घट सकता है। वहीं, अगर आप किसी खास वेट लॉस डाइट पर हैं तो ऐसे में मुलेठी का सेवन करने से परहेज करें। अगर आपका वजन पहले से ही कम है तो ऐसे में मुलेठी का सेवन करने से बचें।

Read Next

गोभी खाने के बाद होने लगता है पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें इसके 3 कारण

Disclaimer