Mulethi Benefits For Kids: मुलेठी को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खांसी-जुकाम या गला खराब होने पर मुलेठी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसे शहद के साथ मिलाकर या चाय बनाकर सेवन किया जाता है। मुलेठी का काढ़ा इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसे पाचन संबंधित समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को पिग्मेंटेशन या डार्क स्पॉट्स की समस्या रहती है, उनके लिए भी मुलेठी फायदेमंद होती है। बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी मुलेठी फायदेमंद मानी जाती है। इसके इस्तेमाल से बच्चों को होने वाली कई समस्याओं में राहत मिलती है। बच्चों के लिए मुलेठी के फायदे जानने के लिए हमने बात कि आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से।
बच्चों की सेहत के लिए मुलेठी कैसे फायदेमंद है? Health Benefits of Mulethi For Kids
मुलेठी खाने से बच्चों की सेहत को मिलते हैं ये खास फायदे-
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मुलेठी फायदेमंद होती है। आजकल बच्चों को कम उम्र से भी चश्मा लग जाता है। स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण आंखों में दर्द रहने लगता है और आंखे कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में मुलेठी का सेवन करने से बच्चों की आंखे स्वस्थ रहती हैं।
शरीर को ठंडा रखती है
मुलेठी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। गर्मियों में बच्चों की डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- यूरिक एसिड कंट्रोल करने में असरदार है मुलेठी, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे
कास रोग के लिए फायदेमंद
कास रोग दूषित कफ की वजह से होता है। इसके कारण गला सूख जाता है। सूखी खांसी होती है, जुकाम, गला खराब और गले में भारीपन जैसा महसूस होता है। बच्चों को मौसम बदलने के साथ यह समस्या हो जाती है। ऐसे में मुलेठी पाउडर शहद में मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।
शरीर में ताकत आती है
बॉडी में एनर्जी मेंटेन रखने के लिए मुलेठी फायदेमंद है। इसके सेवन से बॉडी एक्टिव रहती है और ताकत बढ़ती है। इसके सेवन से बच्चों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- छालों की समस्या और होंठों की ड्राईनेस दूर करेगी मुलेठी, इस तरह से करें इस्तेमाल
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
बड़ों के मुकाबले बच्चों की इम्यूनिटी वीक होती है। इसलिए बच्चे बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन मुलेठी के सेवन से बच्चे कम बीमार पड़ते हैं। मुलेठी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है। इसके सेवन से इंफेक्शन और वायरल का खतरा कम होता है।
बच्चों को मुलेठी किस तरह खिलाएं?
मुलेठी पाउडर बच्चों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। इसे अगर कम मात्रा में लिया जाए, तो इसका सेवन कभी भी किया जा सकता है। एक से पांच साल के बच्चे को आधा ग्राम मुलेठी पाउडर शहद में मिलाकर सुबह-शाम दे सकते हैं। पांच साल से दस साल की उम्र के बच्चों को 1 से डेढ़ ग्राम मुलेठी पाउडर सुबह-शाम दे सकते हैं।
खांसी होने पर शहद में मुलेठी पाउडर और सुहागा मिलाकर भी दे सकते हैं। अगर एक से डेढ़ ग्राम मुलेठी में चुटकी भर सुहागा शहद में मिलाकर बच्चें को दे सकते हैं।
अगर बच्चे को कोई क्रोनिक डिजीज है या कोई स्वास्थ्य समस्या की दवा लेता है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही सेवन कराएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version