सोना किसे पसंद नहीं होता। हम सभी अधिकतर सोने को काफी पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा सोना भी सेहत के लिए खतरनाक होता है। कई लोगों को लगता है कि ज्यादा सो कर वो शरीर को आराम दें रहे है। 8 घंटे से ज्यादा सोने से शरीर में कई बीमारियां लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। भरपूर नींद सेहत के लिए जरूरी होती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा सोने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। ज्यादा सोने की वजह से बीमारियां लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं ज्यादा सोने के वजह से कौन सी बीमारियां लग सकती है।
पीठ दर्द
ज्यादा सोने की वजह से पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कंधे और गर्दन में भी दर्द बढ़ सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लें। सोने की वजह से शरीर में फिजिकल एक्टीविटी नहीं होती। जिस कारण पीठ दर्द की समस्या काफी बढ़ सकती है।
डायबिटीज
ज्यादा सोने की वजह से डायबिटीज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ज्यादा देर तक अगर व्यक्ति सोता है, तो उसका शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। देर तक सोने की वजह से शरीर में कोई एक्टिविटी भी नहीं होती। जिस कारण डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
डिप्रेशन
ज्यादा देर तक सोने की वजह से डिप्रेशन होने का खतरा भी बना रहता है। अधिक सोने की वजह से आलस्य और शरीर में सुस्ती बनी रहती है। जिस कारण व्यक्ति का मन किसी काम में नहीं लगता और वो अकेला भी फील करता है। ऐसे में ज्यादा सोने से बचें।
इसे भी पढ़ें- रोज रात को सोने से पहले करें सिर की मालिश, मिलेंगे ये 5 फायदे
सिर दर्द
ज्यादा सोने की वजह से सिर दर्द भी बना रहता है। लंबे देर तक सोने की वजह से उठने पर सिर दर्द होता है। देर तक सोने की वजह से फिजिकल एक्सरसाइज न करने और काफी देर तक न खाने की वजह से सिरदर्द का खतरा बना रहता है।
थकावट
ज्यादा देर सोने से आप फ्रेश फील नहीं करते और थकावट का शिकार होते है। काफी देर तक सोने की वजह से खाने में भी लंबा गैप हो जाता है। जिस कारण शरीर में थकावट बनती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लें।
इसे भी पढ़ें- मुंह के बिगड़े स्वाद को ठीक करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स
ये सभी दिक्कतें ज्यादा सोने की वजह से हो सकती है। लेकिन अगर आपको डॉक्टर ने हिदायत आराम करने की दी हैं, तो डॉक्टर की सलाह को ही मानें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version