सर्दी, खांसी और बुखार ठीक हो जाने के बाद भी कई बार मुंह का स्वाद ठीक नहीं हो पाता। मुंह में कड़वाहट से बनी रहती है। जिस कारण कुछ भी खाना अच्छा नहीं लगता। मुंह का स्वाद जब कड़वा होता है, तो पानी भी कड़वा लगता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे है। जिसे खाने पर आपकी मुंह का स्वाद ठीक होगा। साथ ही भूख भी बढ़ेगी। ये फूड्स खाने से आप आपका मूड भी फ्रेश होगा। आइए जानते हैं इन 5 फूड्स के बारे में जिसे खाने से मुंह का बिगड़ा स्वाद ठीक करने में मदद मिलेगी।
टमाटर सूप
टमाटर का सूप शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर का सूप शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। टमाटर के सूप में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। टमाटर का सूप मुंह के कड़वे स्वाद को ठीक करके भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।
टॉप स्टोरीज़
एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। मुंह के बिगड़े हुए स्वाद को ठीक करने के लिए एलोवेरा जूस को पिएं। एलोवेरा जूस को पीने के लिए उसे 1 गिलास गुनगुने पानी में एक ढ़क्कन एलोवेरा जूस डालकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण से कुल्ला करें। ऐसा 2 से 3 बार करने क बाद आपके मुंह का स्वाद ठीक हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- रोज रात को सोने से पहले करें सिर की मालिश, मिलेंगे ये 5 फायदे
मिंट चटनी
मिंट चटनी अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है। बुखार, सर्दी और खांसी होने के बाद अगर आपके मुंह का स्वाद ठीक नहीं हो रहा है, तो खाने के साथ कम मात्रा में पुदीने की चटनी खाएं। पुदीना मुंह के स्वाद को ठीक करने के साथ भूख बढ़ाने में भी मदद करेगा।
सेब
सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते है। सेब को खाने से मुंह का स्वाद ठीक होता है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। सेब शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है।
कीवी
कीवी शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। कीवी खाने से मुंह का स्वाद ठीक होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। कीवी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। कीवी कड़वे मुंह के स्वाद को आसानी से ठीक करती है।
इसे भी पढ़ें- ज्यादा चलने के कारण पैरों में हो रहा है दर्द? राहत के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय
मुंह के बिगड़े हुए स्वाद को ठीक करने के लिए इन फूड्स को आसानी से खाया जा सकता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन फूड्स का सेवन शुरू करें।
All image Credit- Freepik