Expert

महिलाएं हेल्दी रहने के लिए सुबह के रूटीन में शामिल करें ये 3 आदतें, कई बीमारियों से होगा बचाव

Things Women Should Add In Their Morning Routine: महिलाएं हेल्दी रहने के लिए सुबह के शुरुआत ऐसे करें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं हेल्दी रहने के लिए सुबह के रूटीन में शामिल करें ये 3 आदतें, कई बीमारियों से होगा बचाव


Things Women Should Add In Their Morning Routine: महिलाएं ऑफिस के साथ घर का भी बखूबी ध्यान रखती है। लेकिन काम की व्यस्तताओं के चलते अपने पर कम ध्यान दें पाती है, जिस कारण उनको कम उम्र में ही बीमारियां लगने का डर बना रहता हैं। तनाव, अनहेल्दी खान-पान, बहुत अधिक स्क्रीन पर समय बिताना, बैठे-बैठे काम करना और खराब नींद के कारण भी शरीर में बीमारियां लगने का डर कई गुना बढ़ जाता हैं। अक्सर लोग स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खानपान को ही काफी समझते हैं। लेकिन आपको बता दें, स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खानपान के साथ सुबह की रूटिन में कई हेल्दी आदतों को शामिल किया जा सकता हैं। इन हेल्दी आदतों की वजह से महिलाओं में होने वाले हार्मोनल असंतुलन, अनियमित पीरियड्स, कंसीव करने में दिक्कत और फर्टिलिटी का कम होने जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। योगा इंस्ट्रक्टर काम्या ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए सुबह के रूटिन में किन आदतों को शामिल करना चाहिए इस बारे में बता रही हैं।

1. बगल की मसाज या थपथपाना

महिलाओं को सुबह फ्रेश होने के बाद बगल की मसाज और थपथपाना जैसे काम करना चाहिए। ऐसा नियमित करने से अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है, एनर्जी लेवल बूस्ट होता है, ब्रेस्ट हेल्दी रहती है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है। इसे आप 2 से 3 मिनट तक कर सकते हैं। बगल की मसाज और थपथपाने के लिए हल्के हाथ का उपयोग करें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga & Lifestyle (@yogawithkamya_)

2. स्पॉट जॉगिंग 

सुबह उठने के बाद महिलाओं को नियमित 80 से 100 बार स्पॉट जॉगिंग करनी चाहिए। ऐसा करने से असंतुलित हार्मोन, पोस्टपार्टम रिकवरी, हड्डियों में होने वाली समस्याएं, पीरियड्स में होने वाला दर्द और ब्लड सर्कुलेशन ठीक से रखने में मदद करता हैं। स्पॉट जॉगिंग को घर पर ही आसानी से किया जा सकता है। इसको रोज सुबह करने से स्किन क्लियर और ग्लोइंग बनती है।

armpit massage

3. बॉडी टैपिंग

महिलाएं हेल्दी रहने के लिए सुबह के रूटीन में नियमित बॉडी टैपिंग को करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, स्ट्रेस कम होता है और एंग्जाइटी के लक्षण कम होते हैं। बॉडी टैपिंग करने से मूड स्विंग्स, पीरियड्स क्रैम्पसऔर इरिटेशन से भी छुटकारा मिलता है। बॉडी टैपिंग में ऊंगलियों की मदद से शरीर के हिस्सों को दबाना है। ऐसा आप 2 से 3 बार कर सकते है। नियमित ऐसा करने से नेगेटिव इमोशन्स भी कम होते हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स बंद होते हैं? जानें डॉक्टर से

टैपिंग करने से किसे बचना चाहिए

टैपिंग कोई भी महिला कर सकती है। लेकिन प्रेग्नेंसी, मासिक धर्म या जिन क्षेत्रों की हाल ही में सर्जरी हुई है, उन महिलाओं को टैपिंग करने से बचना चाहिए।

महिलाएं हेल्दी रहने के लिए सुबह के रूटीन में इन आदतों को शामिल कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

 

 

Read Next

हेल्दी मेनोपॉज के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version