Doctor Verified

हेल्दी मेनोपॉज के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय, मिलेगा फायदा

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। यहां जानिए, हेल्दी मेनोपॉज के लिए नेचुरल उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी मेनोपॉज के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय, मिलेगा फायदा


हर महिला को अपनी जिंदगी में मेनोपॉज के दौर से गुजरना पड़ता है और इस दौरान उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में 45 से 50 की आयु में मेनोपॉज हो सकता है, लेकिन इसके लक्षण कई बार पहले से नजर आने लगते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं, जिसके कारण चिड़चिड़ेपन की शिकायत भी रहती है। इसके साथ ही अगर मेनोपॉज के दौरान महिलाएं अपने खानपान का ख्याल नहीं रखती हैं तो इसके कारण थकान और कमजोरी का एहसास भी होता है। हेल्दी मेनोपॉज के लिए जरूरी है कि महिलाएं अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखें। इस लेख में क्लाउड 9 हॉस्पिटल नोएडा की फर्टिलिटी डिपार्टमेंट की एसोसिएट डायरेक्टर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी हेल्दी मेनोपॉज के लिए कुछ टिप्स दे रही हैं, जिन्हें फॉलो करने से महिलाओं को लाभ मिल सकता है।

हेल्दी मेनोपॉज के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय - Natural Remedies For Healthy Menopause In Hindi

1. बैलेंस डाइट - Balance Diet

बैलेंस डाइट यानी संतुलित आहार मेनोपॉज के दौरान बेहद जरूरी है। आपकी डाइट में सभी पोषक तत्वों से भरपूर आइटम शामिल होने चाहिए, जैसे कि फल, सब्जियां, अनाज और दालें। संतुलित आहार महिलाओं के हार्मोनल लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है, इसके साथ ही वजन कंट्रोल में रहता है।

इसे भी पढ़ें: क्या मोटापा नॉर्मल डिलीवरी में बाधा बन सकता है? जानें डॉक्टर से

2. मैग्नीशियम - Magnesium

मेनोपॉज के दौरान अक्सर महिलाओं को मूड स्विंग होता है, ऐसे में मैग्नीशियम से भरपूर डाइट का सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है। मैग्नीशियम मेनोपॉज के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स को कम करने में मदद कर सकता है। मेनोपॉज के दौरान, मैग्नीशियम मांसपेशियों में ऐंठन, मूड स्विंग्स और अनिद्रा जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। मैग्नीशियम के लिए महिलाएं अपनी डाइट में नट्स, बीज, पत्तेदार साग और साबुत अनाज शामिल कर सकती हैं। इससे महिलाओं को लाभ मिल सकता है। 

3. ओमेगा-3 - Omega-3

मेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं को जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है, ऐसे में ओमेगा-3 से भरपूर सैल्मन मछली, चिया सीड्स, तिल, अखरोट और अलसी जैसी चीजों को डाइट में शामिल करने से आपको मेनोपॉज के दौरान होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। ओमेगा-3 हार्ट को हेल्दी रखने में सहायक होता है और सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है।

Omega 3

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं प्रेग्नेंसी प्लान कैसे करें? मानें डॉक्टर की सलाह

4. फाइबर - Fiber

मेनोपॉज के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि कब्ज और ब्लोटिंग रहती है। ऐसे में अगर आप फाइबर से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करेंगे तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। फाइबर पाचन के लिए जरूरी है और सूजन और कब्ज जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप डाइट में अनाज, दालें, फल, सब्जियां और सलाद शामिल कर सकते हैं। 

5. हाइड्रेशन - Hydration

मेनोपॉज के दौरान ड्राई स्किन और शरीर की गर्मी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी है कि आप दिनभर हाइड्रेटेड रहें। ज्यादा पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, त्वचा को नमी मिलती है। इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पीने से विषैले पदार्थ भी शरीर से बाहर निकल सकते हैं। महिलाओं को दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। आप डाइट में हर्बल चाय भी शामिल कर सकती हैं, कैमोमाइल और ग्रीन टी पीने से मन शांत होता है और नींद भी अच्छी आती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पोस्टपार्टम हेमरेज के कारण महिलाओं को होती है गंभीर परेशानी, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव

Disclaimer