नाभि पर रोज इस तरह लगाएं हींग, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Benefits of Applying Asafetida Daily On The Navel: नाभि पर हींग लगाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नाभि पर रोज इस तरह लगाएं हींग, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Benefits of Applying Asafetida Daily On The Navel: हींग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है। हींग का तड़का खाने को स्वादिष्ट बना देता है। अधिकतर लोग हींग को खाने में डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग को खाने में डालने के साथ नाभि पर भी लगाया जा सकता है। हींग को नाभि पर लगाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होने में मदद मिलती हैं। कई लोग नाभि पर घी या तेल लगाने के फायदों के बारे में, तो जानते हैं। लेकिन नाभि पर हींग लगाने के फायदों के बारे में नहीं, तो आज इस आर्टिकल में जानिए नाभि पर हींग लगाने के फायदों के बारे में।

गैस की परेशानी से राहत

नाभि पर हींग लगाने से गैस की परेशानी दूर होती है। अगर आप लंबे समय से एसिडिटी और गैस से परेशान हैं, तो हींग को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को नाभि पर लगाएं। ऐसा करने से गैस खत्म हो जाएगी और अपच की समस्या भी दूर होती है।

पेट को रखें ठंडा

नाभि पर नियमित हींग लगाने से पेट ठंडा रहता है। हींग को पेट पर लगाने के लिए इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल को मिक्स करें। अब इस मिश्रण को नाभि पर लगाएं और कुछ समय तक लेटे रहें। ऐसा नियमित करने से पेट ठंडा रहता है। 

पेट दर्द से मिलेगा आराम

नाभि पर हींग लगाने से पेट दर्द की समस्या से निजात मिलती है। हींग का इस्तेमाल करने के लिए इसे देसी घी में मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से पेट दर्द से आरम मिलने के साथ पेट की ऐंठन से भी आराम मिलेगा। नाभि पर हींग को लगाने के बाद 5 से 10 मिनट तक लेटे रहे। 

इसे भी पढ़ें- Smog से हो रही है आंखों में दिक्कत, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

hing

डाइजेशन में फायदेमंद

नाभि पर हींग लगाने से डाइजेशन की समस्या दूर होती है। अगर आपका भी खाना ठीक से नहीं पचता है, तो नाभि पर हींग लगाने से फायदा मिलेगा। नाभि पर हींग लगाने से खाना ठीक से पचता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

पेट की सूजन को करें कम

नाभि पर हींग लगाने से पेट में आ रही सूजन कम होगी। कई बार लगातार पेट दर्द रहने की वजह से पेट में सूजन हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए नाभि पर हींग लगाएं। ऐसा लगातार करने से आराम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को किशमिश खाने से मिलते हैं कई खास फायदे

नाभि पर हींग लगाने से ऊपर बताए गए फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो हींग लगाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

रैशेज के कारण ब्रेस्‍ट में होती है खुजली? जानें इसके लिए 5 घरेलू उपाय

Disclaimer