Expert

पुरुषों को नाभि में लगाने चाहिए ये 4 तेल, मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे

Which Oil Should Men Apply In The Navel: पुरुष शरीर को हेल्दी रखने के लिए नाभि पर इन तेलों को लगा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों को नाभि में लगाने चाहिए ये 4 तेल, मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे


Which Oil Should Men Apply In The Navel: आयुर्वेद शरीर को स्वस्थ रखने के साथ कई बीमारियों से बचाता हैं। आयुर्वेद के अनुसार,  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित कई काम करते रहने चाहिए, जिससे शरीर हेल्दी रहे। वर्षों से लोगों को नाभि में तेल डालने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, नाभि में तेल डालने से महिला और पुरुष दोनों को फायदा होता है। नाभि शरीर का जरूरी हिस्सा होता है, पुरुषों के इसमे तेल लगाने से सेक्शुअल हेल्थ के साथ स्किन से जुडें भी कई फायदे मिलते हैं। कई बार ऑफिस में काम के दौरान आंखों में ड्राईनेस की समस्या हो जाती है। ऐसे में नाभि में तेल लगाने से आंखों की ड्राईनेस दूर होने के साथ त्वचा माइस्चराइज रहती है। पुरुषों को नाभि में तेल डालने से त्वचा पर निखार बढ़ता है और पाचन से जुड़ी समस्या से भी राहत मिलती हैं। पुरुषों को लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाना चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से। 

नारियल तेल

नारियल तेल शरीर के साथ नाभि में इसको लगाने से संक्रमण से बचाव होता है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की ड्राईनेस को कम करने के साथ इंफेक्शन से भी बचाते हैं। नाभि में नियमित नारियल तेल लगाने से हाथ-पैर मुलायम रहते हैं।

सरसों का तेल

पुरुषों को नाभि में सरसों का तेल भी लगाना चाहिए। नाभि में सरसों का तेल लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और बालों का विकास ठीक ढंग से होता है। नियमित सरसों का तेल लगाने से सिरदर्द ठीक होने के साथ होंठ भी नहीं फटते हैं।

men

बादाम का तेल

शरीर पर निखार बढ़ाने के लिए बादाम के तेल को भी लगाया जा सकता है। बादाम का तेल स्किन को चमकदार बनाने के साथ दाग-धब्बे भी दूर करते हैं। बादाम का तेल लगाने से तनाव से राहत मिलती है और स्किन से जुडी कई समस्याएं दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें- पुरुष जरूर करें जिनसेंग का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

नीम का तेल

पुरुष नाभि में नीम का तेल भी लगा सकते हैं। नीम का तेल कई तरह के इंफेक्शन से बचाव करने के साथ पिंपल्स को भी दूर करता हैं। नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर को हेल्दी रखने के साथ रोगों से शरीर का बचाव करते हैं। 

नाभि पर तेल लगाने का सही तरीका

पुरुष नाभि पर तेल लगाने के लिए 2 से 3 बूंद को नाभि पर लगाएं। इसे आप 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इन तेल को रात में सोने से पहले भी नाभि पर लगाया जा सकता हैं।

पुरुषों नाभि में ये तेल लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही नाभि पर इन तेलों को लगाएं। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

कब्ज की समस्या को कम कर सकती है गाजर, जानें खाने का तरीका और फायदे

Disclaimer