Doctor Verified

आयुर्वेद की उद्वर्तन मसाज क्या है? एक्सपर्ट से जानें किन समस्याओं में है ये कारगर

उद्वर्तन आयुर्वेद में एक उपचार है, जिसमें हर्बल पाउडर से शरीर की मालिश की जाती है। इसे वजन घटाने और त्वचा की खुजली ठीक करने के लिए कारगर माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद की उद्वर्तन मसाज क्या है? एक्सपर्ट से जानें किन समस्याओं में है ये कारगर

Udvartana Massage in Hindi: आयुर्वेद, चिकित्सा की एक प्राकृतिक प्रणाली है। आयुर्वेद शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाकर बीमारियों का इलाज करता है। इसमें किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए प्राकृतिक तरीकों को आजमाया जाता है। इसमें अलग-अलग जड़ी-बूटियों, मसाज, थेरेपी, दवाइयों और चूर्ण का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेदाचार्य बीमारी की जड़ को समझकर उसका इलाज करते हैं। इसके लिए वे रोगी को तरह-तरह की दवाइयां देते हैं। साथ ही, थेरेपी या मसाज लेने की सलाह भी दे सकते हैं। ओनलीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' सीरीज के आज के आर्टिकल में हम ऐसे ही एक मसाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इसका नाम है- उद्वर्तन मसाज। आयुर्वेद में इस मसाज को वजन घटाने, त्वचा पर निखार लाने और तनाव कम करने के लिए किया जाता है। उद्वर्तन मसाज के बारे में अधिक जानकारी दे रही हैं aimilhealthcare की एमडी डॉ. नितिका कोहली-

Udvartana Massage

उद्वर्तन मसाज क्या है?- What is Udvartana Massage in Hindi

उद्वर्तन एक संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब है- 'किसी चीज को ऊपर की दिशा में ले जाना'। यह एक आयुर्वेदिक मसाज है, जिसे ड्राई पाउडर मसाज (Dry Powder Massage) के रूप में भी जाना जाता है। इस मसाज को करने के लिए पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है। इसके लिए तेल में जड़ी-बूटियों का पाउडर मिलाया जाता है और फिर शरीर की मालिश की जाती है। इसमें गर्दन से नीचे पूरे शरीर की मालिश की जाती है। इस मसाज को करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिससे थकान और तनाव दूर होता है। साथ ही, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद की शिरोधारा तकनीक क्या है? एक्सपर्ट से जानें किन समस्याओं में है ये कारगर

उद्वर्तन मसाज करने की प्रक्रिया- Udvartana Massage Steps in Hindi 

  • इस मसाज को सुबह के समय करना सबसे अच्छा माना जाता है। 
  • इसके लिए आप सुबह फ्रेश हो जाएं। 
  • अब कमर के बल लेट जाएं। फिर साइड की मसाज करें। 
  • इसके बाद बाईं ओर करवट लेकर लेट जाएं। 
  • साइड की पूरी मसाज कर लें। फिर पीठ के बल लेट जाएं।
  • इसमें आपको गर्दन से नीचे पूरे शरीर की मालिश करानी होती है। 
  • इस मसाज को करते हुए आपको थोड़ा प्रेशर लगाने की जरूरत होती है।
  • इस मसाज को करने में 30-45 मिनट तक समय लगता है। 
  • जब मसाज पूरी हो जाए, तो आप स्नान कर सकते हैं। 
  • स्नान के बाद शरीर को मॉइश्चराइज करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
Udvartana Massage benefits

उद्वर्तन मसाज के फायदे- Udvartana Massage Benefits in Hindi

  • वॉटर रिटेंशन की समस्या को दूर करने के लिए उद्वर्तन मसाज किया जा सकता है।
  • इस मसाज को करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आपका वजन अधिक है, तो उद्वर्तन मसाज करना फायदेमंद हो सकता है।
  • उद्वर्तन मसाज त्वचा के लिए भी उपयोगी होती है। इस मसाज को करने से त्वचा की खुजली में काफी आराम मिल सकता है। इससे त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। 
  • अगर आपको खांसी-जुकाम की समस्या है, तो भी उद्वर्तन मसाज ली जा सकती है। 
  • उद्वर्तन मसाज करने से शरीर रिलैक्स होता है। इससे मन और शरीर शांत होता है। इस मसाज को लेने से तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
  • उद्वर्तन मसाज करने से शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। 
  • इस मसाज को करने से शरीर में जमा अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। 
  • उद्वर्तन मसाज त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।
  • उद्वर्तन मसाज वात और कफ को संतुलित करने में मदद करता है।

Udvartana Massage

उद्वर्तन मसाज में अपनाएं ये सावधानियां- Udvartana Massage Precautions in Hindi

  • अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो इस मसाज को लेने से बचना चाहिए।
  • स्किन इंफेक्शन होने पर भी उद्वर्तन मसाज नहीं लेनी चाहिए।
  • इस मसाज को लेने से शरीर में जमा टॉक्सिंस निकलते हैं, जिससे आपको ज्यादा गर्मी या ठंड लग सकती है।
  • उद्वर्तन मसाज लेने से पहले ब्लैडर और पेट खाली होना चाहिए।
  • इस मसाज को लेने के बाद हमेशा हल्का भोजन करना चाहिए।
  • उद्वर्तन मसाज हमेशा बालों के विपरीत दिशा में करनी चाहिए। 

इस लेख में आपने उद्वर्तन मसाज के बारे में पढ़ा। तो अगर आप भी अपना मोटापा, तनाव या खुजली जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए उद्वर्तन मसाज लेने का विचार कर रहे हैं, तो पहले आयुर्वेदाचार्य से जरूर परामर्श लें। आयुर्वेद के महत्व को जानने के लिए हमारे 'आरोग्य विद आयुर्वेद' सीरीज के साथ जुड़े रहें। साथ ही, आरोग्य विद आयुर्वेद सीरीज के आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट www.onlymyhealth.com के साथ। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जरूर शेयर करें। 

Read Next

मुलेठी का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer