Doctor Verified

मुलेठी का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Mulethi Water Benefits: मुलेठी का पानी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुलेठी का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Mulethi Water Benefits In Hindi: मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में सदियों से इसका इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके आलावा, इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। आमतौर पर लोग सर्दी-जुकाम या खांसी होने पर मुलेठी की चाय या काढ़े का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुलेठी का पानी पीने से भी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मुलेठी का पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने तक में प्रभावी हो सकता है। तो आइए, इस लेख में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं कि मुलेठी का पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं -

मुलेठी का पानी पीने के फायदे - Mulethi Water Benefits In Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाए 

मुलेठी का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

सूजन दूर करे 

शरीर में सूजन होने पर मुलेठी के पानी का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन और दर्द की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। मुलेठी का पानी पीने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है।

Mulethi-Water-Benefits

खांसी-जुकाम से राहत दिलाए 

मुलेठी का पानी पीने से खांसी-जुकाम की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-वायरल गुण संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे फ्लू की समस्या दूर होती है। साथ ही, इसके सेवन से गले में खराश, दर्द और जकड़न की परेशानी भी दूर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: काली मिर्च की चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

डायबिटीज में लाभकारी

मुलेठी के पानी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, मुलेठी में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज में सूजन और दर्द की समस्या से राहत दिला सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर सकते हैं।

पेट के लिए अच्छा

मुलेठी का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मुलेठी में ग्लिसरिजिन तत्व पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आपको एसिडिटी, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: मूंग दाल का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

मुलेठी का पानी कैसे बनाएं - How To Make Mulethi Water

मुलेठी का पानी बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप एक गिलास में गुनगुना पानी लें। इसमें एक चम्मच मुलेठी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसका सेवन करें। आप रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को काफी लाभ हो सकता है।

मुलेठी का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या एलर्जी है, तो एक्सपर्ट की सलाह से ही इसका सेवन करें।

Read Next

आयुर्वेद में विद्ध कर्म से किया जाता है कई समस्याओं का इलाज, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस तकनीक के फायदे

Disclaimer