Expert

बदलते मौसम में गले की सूजन और इन्फेक्शन को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

बदलते मौसम में गले में सूजन और इन्फेक्शन से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। यहां जानें, गले में सूजन और इन्फेक्शन का घरेलू इलाज क्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में गले की सूजन और इन्फेक्शन को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय


फरवरी महीने के साथ ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके कारण लोगों को सर्दी-जुकाम के साथ गले में सूजन और इन्फेक्शन की शिकायत बढ़ गई है। बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। गले में सूजन और इन्फेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं, सूजन की वजह से खराश की समस्या भी बढ़ जाती है। जिससे लोगों को बोलने और खाना खाने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को ठीक करने के लिए कई आयुर्वेदिक घरेलू उपचार मौजूद हैं, जो न केवल सस्ते हैं बल्कि प्राकृतिक भी हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) गले की सूजन और इन्फेक्शन को कम करने के घरेलू उपाय बता रहे हैं।

गले में सूजन और इन्फेक्शन का घरेलू इलाज | Home Remedies For Throat Swelling And Infection In Changing Season

1. गले में खराश और सूजन को कम करने के लिए रोजाना सुबह नमक के गुनगुने पानी से गरारे करना शुरू कर दें। नमक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण गले की खराश की समस्या को कम कर सकते हैं। रोजाना दिन में तीन से चार बार गरारा करने से आपको जल्द आराम मिल सकता है। ध्यान रखें कि खाना खाने के 1 घंटे बाद तक गरारा न करें।

इसे भी पढ़ें: सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो पिएं प्याज का पानी, जानें पीने का तरीका

2. हल्दी और दूध का मिश्रण गले की सूजन और इन्फेक्शन को कम करने में मदद करता है। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से लाभ होता है। एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हल्दी शरीर को अंदर से हील करने का काम करती है।

3. गले की खराश और सूजन को कम करने में लौंग का तेल भी कारगर साबित होता है। लौंग के तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले में खराश और सूजन को कम कर सकते हैं। आप लौंग के तेल से गले पर मालिश भी कर सकते हैं।

home remedy

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण की वजह से गले में हो रही है खराश, तो अपनाएं ये 5 तरीके, मिलेगा आराम

4. तुलसी के रस की कुछ बूंदों के साथ आधा चम्मच शहद मिलाकर पीने से गले के इन्फेक्शन से आराम मिल सकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर शहद और तुलसी का सेवन आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर कर सकता है।

5. गले में खराश और इन्फेक्शन की समस्या से निजात पाने के लिए आप पिप्पली चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए एक चौधाई चम्मच पिप्पली चूर्ण में 1 चम्मच शहद मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं। इस मिश्रण को पीने से गले की सूजन में आराम मिलता है।

6. गले में सूजन और इन्फेक्शन को कम करने के लिए आप मुलेठी की चाय पिएं। 1 कप हर्बल मुलेठी चाय बनाने के लिए 1 कप पानी में आधा इंच अदरक का टुकड़ा, एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच मुलेठी पाउडर डालकर 5 मिनट के लिए गैस पर पकाएं। इसके बाद इस चाय को छानकर गुनगुना ही पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप मुलेठी की चाय में आधा चम्मच शहद मिला सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर मुलेठी गले संबंधी समस्याओं में फायदेमंद साबित होती है।

इन आयुर्वेदिक घरेलू उपचारों का प्रयोग करके आप गले की सूजन और इन्फेक्शन को कम कर सकते हैं, और अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। लेकिन यदि समस्या बिगड़ती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में कब्ज की समस्या से बचने के लिए इन तरीकों से करें आंवले का इस्तेमाल

Disclaimer