Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

सर्दियों में गले की समस्याओं से राहत के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

सर्दियों में अक्सर लोग गले की खराश और इंफेक्शन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए घर पर आयुर्वेदिक ड्रिंक को बनाकर पिया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

Ayurvedic Drink for Throat Problems In Winter In Hindi: सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ अक्सर लोगों को गले में खराश होने, दर्द और इंफेक्शन होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए कुछ औषधीय गुणों से भरपूर कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आयुर्वेदिक ड्रिंक को बनाया जा सकता है। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा (Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें गले की समस्याओं से बचने के लिए कैसे बनाएं आयुर्वेदिक ड्रिंक्स?

गले की समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक - Ayurvedic Drink For Throat Problems In Hindi

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, गले की समस्याओं से राहत के लिए अदरक पाउडर यानी सोंठ पाउडर, दालचीनी, हल्दी, काली मिर्च और शहद का इस्तेमाल करके आयुर्वेदिक ड्रिंक को बनाया जा सकता हैं। इनमें बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जो गले के स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।

गले की सूजन कम करे

हल्दी और अदरक दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इस आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करने से गले की सूजन को कम करने और गले को आराम देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गले में खराश की समस्या से हैं परेशान? इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें शहद और काली मिर्च, मिलेगा आराम

ayurvedic drink to get relief from throat problems in winter in hindi 01 (5)

इंफेक्शन से बचाव करे

इस आयुर्वेदिक ड्रिंक में मौजूद सभी चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से गले का इंफेक्शन से बचाव करने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

गले की खराश से दे राहत

हल्दी, शहद और सोंठ से बनी इस ड्रिंक का सेवन करने से गले की खराश से राहत देने और गले का इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

बलगम निकालने में सहायक

अदरक में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से बलगम को बाहर निकालने, शरीर को डिटॉक्स करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गले की खराश और कफ में तुरंत राहत के लिए करें त्रिफला के गुनगुने पानी के गरारे, मिलेगा फायदे

श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद

अदरक, हल्दी और शहद से बनी इस आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करने से श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत देने, खुल के सांस लेने और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

गले के लिए कैसे तैयार करें आयुर्वेदिक ड्रिंक? - How To Prepare Ayurvedic Drink for Throat?

गले की समस्या के लिए 1 छोटी चम्मच सोंठ पाउडर, आधा छोटी चम्मच दालचीनी, एक चौथाई चम्मच हल्दी और चुटकीभर काली मिर्च पाउडर को अच्छे से मिला लें। अब इसके 1 गिलास हल्के गुनगुने पानी में अच्छे से मिला लें। अब इसमें 1 छोटी चम्मच शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे गले की समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

सावधानियां

इस ड्रिंक में मौजूद किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी भी मेडिकल कंडीशन होने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसका सेवन करने से बचें। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

सर्दियों में अक्सर लोग गले से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत के लिए सोंठ पाउडर, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी और शहद की मदद से आयुर्वेदिक ड्रिंक को बनाया जा सकता है। इससे गले की सूजन को कम करनें, इंफेक्शन से बचने, गले की खराश से राहत देने, गले की खराश से राहत देने और श्वसन तंत्र की समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इसके अलावा, इसमें मौजूद किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गले में अल्सर के क्या लक्षण हैं?

    गले में अल्सर की समस्या होने पर व्यक्ति को गले में दर्द होने, निगलने में परेशानी होने, जलन होने, बोलने में परेशानी होने, गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होने और मुंह या गले में घाव होने की समस्या हो सकती है। 
  • रोज हल्दी खाने से क्या फायदा होता है?

    रोज हल्दी का सेवन करने से गले की सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को डिटॉक्स करने, घाव भरने और शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • सोंठ खाने के क्या फायदे हैं?

    औषधीय गुणों से भरपूर सोंठ में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, सर्दी-जुकाम से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, शरीर को गर्म रखने, इंफेक्शन से बचाव करने और शरीर को मजबूती देने में मदद मिलती है।

Read Next

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इन 4 जड़ी बूटियों का करें सेवन, कमजोरी होगी दूर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 23, 2025 17:40 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 23, 2025 17:40 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 23, 2025 17:40 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content