Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इन 4 जड़ी बूटियों का करें सेवन, कमजोरी होगी दूर

शरीर में प्लेटलेट्स की कमी से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अपने शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप कई तरह की जड़ी बूटियों का सेवन कर सकते हैं।

किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि उनके शरीर में खून पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। हालांकि, कई बार बीमार होने पर अक्सर हम सुनते हैं कि शरीर में प्लेटलेट्स कम हो गाए हैं। प्लेटलेट्स हमारे ब्लड का एक बहुत ही अहम हिस्सा होते हैं। ये खून का थक्का जमाने में मदद करते हैं, जिससे चोट लगने या किसी अन्य कारण से होने वाली ब्लीडिंग की समस्या को रोका जा सकता है। डेंगू, वायरल बुखार, कीमोथेरेपी और कुछ इंफेक्शन या कमजोरी के कारण हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो सकती है। ऐसी स्थिति में डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करना बहुत जरूरी हैं जो आपके शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सके। आयुर्वेद में भी कई ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जिनका सेवन आपके ब्लड में प्लेटलेट्स बढ़ाने में फायदेमंद हो सकते हैं। इसलिए आइए आज के इस लेख में हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए किन जड़ी-बूटियों का सेवन करें?

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जड़ी बूटियां

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में इन हर्ब्स को शामिल कर सकते हैं, जिनमें

1. पपीते का पत्ता

पपीते के पत्तों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। पपीते के पत्ते में मौजूद एंजाइम्स और फाइटोकेमिकल्स शरीर में प्लेटलेट्स बनाने में मदद करते हैं। साथ ही यह पत्ते ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों को कम करने में भी सहायक होते हैं। आमतौर पर पपीते के पत्तों के रस का सेवन थोड़ी मात्रा में किया जाता है, क्योंकि इसका स्वाद कड़वा होता है। इसलिए आप इसका सेवन शहद या पानी में मिलाकर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डाइट में शामिल करें ये 3 विटामिंस, तेजी से बढ़ेंगे प्लेटलेट्स

2. गिलोय का कंद

आयुर्वेद में गिलोय एक पावरफुल इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है, जो शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। गिलोय का कंद का सेवन ब्लड को साफ करने और बुखार के असर को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, जब आपके शरीर में इंफेक्शन या सूजन कम होती है, तो प्लेटलेट्स के गिरने की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में गिलोय का काढ़ा या रस शरीर के अंदर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है और ब्लड बनने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

1 - 2025-12-23T165544.783

3. अश्वगंधा की जड़

अश्वगंधा को बलवर्धक और रसायन औषधि माना जाता है। यह शरीर को एनर्दी देने, तनाव कम करने और हार्मोन्स को संतलुन बनाए रखने में मदद करता है। कई बार तनाव और कमजोरी के कारण भी प्लेटलेट्स कम होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अश्वगंधा की जड़ का सेवन शरीर के सेल्स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और नए ब्लड सेल्स का निर्माण करते हैं। अश्वगंधा के नियमित सेवन से शरीर को जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रिकवरी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के आयुर्वेदिक डाइट टिप्स, जानें आयुर्वेदाचार्य से

4. हल्दी

हल्दी भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और नेचुरल औषधि के रूप में जाना जाता है। इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो सूजन औरर इंफेक्शन को कम करता है। जब शरीर में सूजन कम होती है तो प्लेटलेट्स पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है। हल्दी ब्लड को साफ करता है और घाव भरने में मदद करता है। हल्दी को दूध के साथ या खाने में शामिल करके लिया जा सकता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन आपके ब्लड को भी पतला कर सकता है। इसलिए, सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

निष्कर्ष

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में पपीते के पत्ते, गिलोय, अश्वगंधा, हल्दी और त्रिफला का सेवन फायदेमंद होता है। ये हर्ब्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मद मिलती है। इसके साथ ही आप हेल्दी डाइट, पर्याप्त मात्रा में आराम और सही मेडिकल केयर लेने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्लेटलेट्स को तुरंत कैसे बढ़ाएं?

    प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप पपीते के पत्तों का रस, कीवी, चुकंदर और विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
  • प्लेटलेट्स कम होने से कौन सी बीमारी होती है?

    प्लेटलेट्स की कमी के कारण नाक-मसूड़ों से खून आना, त्वचा पर लाल या बैंगनी धब्बे, और पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग और थकान का कारण बन सकता है।
  • कौन सा फल तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाता है?

    प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ाने के लिए पपीता, अनार, कीवी और खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। इन्हें खाने से खून बढ़ाने में मदद मिलती है।

Read Next

क्या आयुर्वेदिक काढ़ा रोज पीना सुरक्षित है? जानें सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 23, 2025 17:06 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 23, 2025 17:06 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content